Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Jay Shah: ICC चेयरमैन बनते ही जय शाह ने दे दिया बड़ा बयान, अब लेंगे ये बड़े फैसले

Jay Shah: ICC चेयरमैन बनते ही जय शाह ने दे दिया बड़ा बयान, अब लेंगे ये बड़े फैसले

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Aug 27, 2024 08:49 pm IST, Updated : Aug 27, 2024 10:02 pm IST

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ICC की कमान जय शाह के हाथों में चली गई है। जय शाह निर्विरोध ICC के नए चेयरमैन चुन लिए गए हैं। वह मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। वह इस साल के आखिर में अपनी कुर्सी संभालेंगे।

Jay Shah- India TV Hindi
Image Source : GETTY जय शाह

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC की कमान एक भारतीय के हाथ में चली गई है। दरअसल, जय शाह ICC के अगले चेयरमैन निर्विरोध चुन लिए गए है। जय शाह अक्टूबर 2019 से BCCI सचिव और जनवरी 2021 से एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) का चेयरमैन पद संभाल रहे थे लेकिन अब वह 1 दिसंबर 2024 से ICC का प्रतिष्ठित पद संभालेंगे। वह ICC का सबसे बड़ा पद संभालने वाले सबसे युवा व्यक्ति होंगे। उन्होंने 35 साल की उम्र में ये बड़ा कारनामा किया।

जय शाह ने दिया बड़ा बयान

मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने तीसरा कार्यकाल अपनाने से इनकार कर दिया जिसके बाद शाह का अध्यक्ष चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। ICC अध्यक्ष बनने के बाद शाह ने क्रिकेट की वैश्विक पहुंच और लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए अपनी मंशा व्यक्त की। शाह ने कहा कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष बनने पर बेहद खुश हैं। वह क्रिकेट को और अधिक वैश्विक बनाने के लिए ICC टीम और सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि ICC एक नाजुक मोड़ पर खड़ा है जहां अलग-अलग फॉर्मेट के असित्तव को बनाए रखना, उन्नत तकनीकों को अपनाने को बढ़ावा देना और प्रमुख आयोजनों को नए वैश्विक बाजारों में पेश करना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य क्रिकेट को पहले से कहीं ज्यादा लोकप्रिय बनाना है। बता दें, शाह लगातार दो बार ICC चेयरमैन पद पर बने रहे सकते हैं और इसके बाद 2028 में BCCI अध्यक्ष पर पर वापसी कर सकते हैं। बता दें, BCCI का अध्यक्ष पद कोई व्यक्ति 6 साल तक ही संभाल सकता है जिसके बाद उसे तीन साल के कूलिंग पीरियड से गुजरना होगा।

छोड़ना पड़ेगा BCCI का पद

शाह को अब BCCI सचिव की कुर्सी छोड़नी होगा जिस पर वह पिछले 5 साल से काबिज हैं। शाह इस समय ICC की वित्त और व्यावसायिक मामलों की उप समिति के प्रमुख है। वह 2022 में इस उप समिति के अध्यक्ष बने थे। जय शाह ICC चेयरमैन चुने जाने वाले 5वें भारतीय हैं। इससे इससे पहले जगमोहन डालमिया (1997-2000), शरद पवार (2010–2012), एन श्रीनिवासन (2014–2015) और शशांक मनोहर (2015–2020) ये पद संभाल चुके हैं। ICC में पहले प्रेसीडेंट का पद होता था जिसे साल 2016 में खत्म कर दिया गया था और इसकी जगह ICC चेयरमैन का पद लाया गया।

(Inputs- PTI)

यह भी पढे़ं:

रोहित शर्मा नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है व्हाइट-बॉल क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज, एंडरसन का खुलासा

एक साल से नहीं खेले ODI क्रिकेट, सीधे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होगी इन धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी?

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement