1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के लिए अबूझ पहेली साबित हुए 2 विंडीज बॉलर, धुरंधर प्लेयर्स भी चारों खाने चित

ऑस्ट्रेलिया के लिए अबूझ पहेली साबित हुए 2 विंडीज बॉलर, धुरंधर प्लेयर्स भी चारों खाने चित

 Published : Jun 26, 2025 09:39 am IST,  Updated : Jun 26, 2025 09:39 am IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के दो बॉलर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इन दोनों प्लेयर्स के बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया है।

जेडन सील्स- India TV Hindi
जेडन सील्स Image Source : AP

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर गई है, जहां बारबाडोस के मैदान पर दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका पहले बैटिंग करने का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ, जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में बुरी तरह से विफल साबित हुए और पूरी टीम सिर्फ 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स और शमर जोसेफ ने कमाल की गेंदबाजी की।

जेडन सील्स ने हासिल किए पांच विकेट

ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइन अप में ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी जैसे बेहतरीन बल्लेबाज शामिल थे। लेकिन ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज के जेडन सील्स और शमर जोसेफ के खिलाफ बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। सील्स ने 15.1 ओवर्स में 60 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। वहीं जोसेफ ने 4 विकेट अपने नाम किए। इन दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑर्डर की कमर ही तोड़कर रख दी और उन्हें कोई मौका नहीं दिया। सील्स ने अपने करियर का तीसरा पांच विकेट हॉल हासिल किया है।

बुरी तरह से फ्लॉप रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली। उनके अलावा उस्मान ख्वाजा ने 47 रनों का योगदान दिया। ब्यू बेवस्टर ने 11 रन और कप्तान पैट कमिंस ने 28 रन बनाए। इन चारों प्लेयर्स को छोड़कर बाकी के बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सके। पूरी टीम सिर्फ 180 रनों पर ही सिमट गई।

मिचेल स्टार्क ने चटकाए दो विकेट

अब वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ब्रेंडन किंग 23 रन और कप्तान रोस्टन चेस एक रन बनाकर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने दो विकेट हासिल किए हैं। वहीं पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के खाते में एक-एक विकेट आया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल