1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति मंधाना की शादी टलने पर अब जेमिमा रोड्रिग्स ने लिया बड़ा फैसला, इस टी20 लीग में नहीं जाएंगी वापस खेलने

स्मृति मंधाना की शादी टलने पर अब जेमिमा रोड्रिग्स ने लिया बड़ा फैसला, इस टी20 लीग में नहीं जाएंगी वापस खेलने

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 27, 2025 01:05 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 01:05 pm IST

भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही महिला बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन में वापस जाकर नहीं खेलने का फैसला लिया है, जिसमें वह ब्रिस्बेन हीट महिला टीम का हिस्सा थी।

Jemimah Rodrigues And Smriti Mandhana- India TV Hindi
जेमिमा रोड्रिग्ज और स्मृति मंधाना Image Source : PTI

भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना 23 नवंबर को पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही थी, इस शादी को लेकर टीम इंडिया की कई महिला खिलाड़ी स्मृति के यहां पहुंची हुई थी, जिसमें एक नाम जेमिमा रोड्रिग्स का भी शामिल था। शादी से एक दिन पहले स्मृति मंधाना के पिता की अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से इस शादी को टालने का फैसला लेना पड़ा जिससे सभी काफी मायूस भी दिखाई दिए। वहीं स्मृति की खास दोस्तों में एक जेमिमा ने इस मौके पर उनका इस मुश्किल समय में साथ देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

जेमिमा WBBL के बाकी बचे मैचों में खेलने के लिए नहीं लौटेंगी

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही महिला बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन में जेमिमा रोड्रिग्स ब्रिस्बेन हीट टीम का हिस्सा थी, जिसमें महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के खत्म होने के बाद वह इसमें हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी। जेमिमा ने स्मृति की शादी में शामिल होने के लिए देश वापस लौटी थी, जिसके बाद उन्हें फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होना था। हालांकि यहां आने के बाद अचानक हालात में हुए बदलाव को देखते हुए जेमिमा ने स्मृति के साथ इस मुश्किल समय में रहने का फैसला लिया। इसको लेकर जेमिमा ने ब्रिस्बेन हीट की फ्रेंचाइजी से रिक्वेस्ट की थी कि उन्हें बाकी के चार मैचों के लिए वापस ना बुलाया जाए जिसे फ्रेंचाइजी ने स्वीकार कर लिया।

ब्रिस्बेन हीट ने जेमिमा के बाहर होने के फैसले पर दिया बयान

जेमिमा रोड्रिग्स को लेकर ब्रिस्बेन हीट के सीईओ टैरी सेवनसन की तरफ से जारी किए गए बयान में उन्होंने बताया कि स्मृति मंधाना के पिता की अचानक तबियत खराब होने के बाद जेमिमा ने इस मुश्किल समय में उनके साथ रहने का फैसला लिया है। इस वजह से वह WBBL 2025 सीजन के बाकी बचे मैचों में हिस्सा नहीं लेंगी। हमने उनके हिस्सा नहीं लेने की रिक्वेस्ट को मान लिया है जिससे अब वह भारत में ही रहेंगी। हम स्मृति के पिता के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं और उनके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है। जेमी ने हमें बताया कि वह वापस न आ पाने से निराश हैं और उन्होंने क्लब और हीट के फ़ैन्स को हालात को समझने के लिए उनकी तारीफ की है।

ये भी पढ़ें

WPL 2026: वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने प्लेयर ऑक्शन से अचानक अपना नाम लिया वापस, सामने आई ये बड़ी वजह

T20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी तैयारी, पहली बार इस स्टेडियम में लगेंगी फ्लडलाइट्स

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल