1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जितेश शर्मा इस टीम की करेंगे कप्तानी, RCB को खिताब जिताने के बाद लगी लॉटरी

जितेश शर्मा इस टीम की करेंगे कप्तानी, RCB को खिताब जिताने के बाद लगी लॉटरी

 Published : Jun 05, 2025 09:59 am IST,  Updated : Jun 05, 2025 10:01 am IST

विदर्भ प्रो टी20 लीग में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा NECO मास्टर ब्लास्टर की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। टीम अपना पहला मुकाबला 6 जून को खेलेगी।

जितेश शर्मा- India TV Hindi
जितेश शर्मा Image Source : TWITTER

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने आरसीबी की टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। अब आईपीएल खत्म होने के बाद वह विदर्भ प्रो टी20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। जहां वह NECO मास्टर ब्लास्टर टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि संजय रामास्वामी इस टीम के उपकप्तान होंगे। जितेश के पास पहले से ही कप्तानी का अनुभव है और वह आईपीएल में पंजाब किंग्स और आरसीबी के लिए कप्तानी कर चुके हैं।

6 जून को अपना पहला मुकाबला मास्टर ब्लास्टर की टीम

जितेश शर्मा की टीम NECO मास्टर ब्लास्टर लीग में अपना पहला मुकाबला 6 जून को भारत रेंजर्स के खिलाफ खेलेगी। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे शुरू होगा। जबकि विदर्भ प्रो टी20 लीग के शुरुआती मैच में पगारिया स्ट्राइकर्स का मुकाबला नागपुर टाइटन्स से होगा।

शानदार फॉर्म में हैं जितेश शर्मा

जितेश शर्मा बेहतरीन लय में नजर रहे हैं और उन्होंने आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल के 15 मैचों में 261 रन बनाए। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 33 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी वजह से ही टीम मैच जीतने में सफल रही। इसके अलावा फाइनल में भी जितेश ने 10 गेंदों में 24 रन बनाए। अहम मौकों पर उन्होंने उपयोगी पारियां खेली।

इस तरह से देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

NECO मास्टर ब्लास्टर के मालिक आनंद जयसवाल ने कहा कि हमें जितेश शर्मा जैसे लीडर्स को टीम का मार्गदर्शन करते हुए देखकर गर्व हो रहा है और हम प्रेरणा, प्रतिस्पर्धा और नए नायकों से भरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। विदर्भ प्रो टी20 लीग जियोसिनेमा, फैनकोड और वेव्स पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर मैचों का सीधा प्रसारण भी देख सकते हैं।

विदर्भ प्रो टी20 लीग में NECO मास्टर ब्लास्टर की टीम:

जितेश शर्मा, आर संजय, आर्यन मेश्राम, अद्यान डागा, अद्यान रौथम, आकाश कोमडे, वेदांत दिघाड़े, गौरव ढोबले, अंकुश तम्मीवार, आदित्य खिलोटे, आर्य दुरुगकर, प्रथम माहेश्वरी, प्रफुल्ल हिंगे, अननमय जयसवाल, सार्थक धाबडगांवकर, सनमेश देशमुख

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल