Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC इतिहास का सबसे खूंखार बल्लेबाज, अब तक दो बार बन चुका है नंबर वन

WTC इतिहास का सबसे खूंखार बल्लेबाज, अब तक दो बार बन चुका है नंबर वन

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Jun 16, 2025 03:15 pm IST, Updated : Jun 16, 2025 03:15 pm IST

WTC: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अब तक तीन सीजन हो चुके हैं, अब जल्द ही चौथे सीजन की बारी है।

harry brook and joe root- India TV Hindi
Image Source : GETTY हैरी ब्रूक और जो रूट

World Test Championship: डब्ल्यूटीसी यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अ​ब तक तीन संस्करण हो चुके हैं, अब चौथे की बा​री है। इंग्लैंड की टीम भले ही अभी तक टेस्ट के इस सबसे टूर्नमेंट में थर्ड क्लास खेल दिखाती रही हो, लेकिन टीम का धाकड़ बल्लेबाज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का सबसे खूंखार बल्लेबाज बनकर उभरा है। अ​ब तक खेले गए तीन सीजन में से दो बार इसी ​बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। आप समझ ही गए होंगे, हम बात कर रहे हैं जो रूट की, जो एक तरह से इंग्लैंड की बल्लेबाजी की रीढ़ ही हड्डी हैं। 

डब्ल्यूटीसी के पहले सीजन में मार्नस लाबुशेन ने बनाए थे सबसे ज्यादा रन

आईसीसी ने साल 2019 से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज किया था। तब दो साल बाद यानी 2021 में पहला सीजन पूरा हुआ। उस वक्त मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा रन अपने नाम किए थे। उन्होंने कुल 1675 रन बनाए थे। हालांकि उस साल ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल तक में नहीं पहुंची थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने अपने नाम कर पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। 

दो सीजन से जो रूट बना रहे हैं सबसे ज्यादा रन

इसके बाद दूसरा सीजन साल 2021 से लेकर 2023 तक खेला गया। इन दो साल के अंतराल में इंग्लैंड के जो रूट ने सबसे ज्यादा रन बनाए। जो रूट ने इस दौरान 1915 रन बना दिए थे। हालांकि उनकी टीम यानी इंग्लैंड की हालत उस साल भी अंक तालिका में पतली थी और फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। बात अगर तीसरे सीजन की करें तो तब साल 2023 से लेकर 2025 तक जो रूट ने ही सबसे ज्यादा रन बनाए, उन्होंने 1968 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। लेकिन उनकी टीम इस बार भी कुछ नहीं कर पाई। 

डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ​बल्लेबाज

जो रूट साल 2019 से लेकर अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ​बल्लेबाज हैं। जहां एक ओर जो रूट ने साढ़े पांच हजार से ज्यादा रन बना दिए हैं, वहीं बाकी कोई बल्लेबाज पांच हजार का भी आंकड़ा नहीं छू पाया है। जो रूट ने अब तक डब्ल्यूटीसी में 64 मैच खेलकर 5543 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर मार्नस लाबुशेन हैं, जो अब तक 53 मैच खेलकर 4225 रन बना चुके हैं। अब देखना होगा कि डब्ल्यूटीसी के चौथे संस्करण में कौन सा बल्लेबाज बाजी मारता है। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement