Joe Root Test Centuries: इंग्लैंड के जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ समय से ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसकी मिशाल कम ही देखने को मिलती है। उन्होंने दुनिया के हर कोने में रन बनाए हैं और अब तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भी शतक लगा दिया है। उनका बल्ला खूब रन उगल रहा है। इसी वजह से उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन टेस्ट प्लेयर्स में होने लगी है और ऐसा माने जाने लगा है कि वह सचिन तेंदुलकर के एक बड़े कीर्तिमान को तोड़ सकते हैं।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने कुल 51 टेस्ट शतक लगाए हैं। दूसरी तरफ इंग्लैंड के जो रूट सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने अभी तक कुल 40 टेस्ट शतक लगाए हैं। अब अगर उन्हें तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का ख्बाव पालना है, तो उन्हें 12 शतक और लगाने होंगे।
जो रूट इस समय इंग्लैंड की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं और उनका पूरा फोकस समय टेस्ट और वनडे पर ही है। आज के मौजूदा दौर में वनडे भी कम हो रहे हैं। ऐसे में अगर रूट आने वाले तीन से चार सालों तक टेस्ट में ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखते हैं, जैसे उन्होंने पिछले कुछ सालों में दिखाया है, तो वह तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
| बल्लेबाज | देश | शतक |
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 51 |
| जैक कैलिस | साउथ अफ्रीका | 45 |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 41 |
| जो रूट | इंग्लैंड | 40 |
| कुमार संगकारा | श्रीलंका | 38 |
जो रूट ने इंग्लैंड की टीम के लिए साल 2011 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद कुछ सालों के अंदर ही उन्होंने टीम में अपनी खास जगह बना ली और आज वह टीम के बैटिंग ऑर्डर की मजबूत धुरी हैं। अहम मौकों पर उन्होंने अच्छी पारियां खेली हैं। रूट एक बार क्रीज पर टिक गए, तो उनके बल्ले से बड़ी पारी आना लाजिमी है। उन्होंने अभी तक इंग्लैंड के लिए 159 टेस्ट मैचों में कुल 13686 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 40 शतक और 66 अर्धशतक निकले हैं।
यह भी पढ़ें:
IND vs SA: कितने बजे से शुरू होगा तीसरा वनडे, कब और कहां फ्री में देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग
संपादक की पसंद