1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट की सत्ता हो गई समाप्त, ट्रेविस हेड बने टेस्ट के नंबर वन बल्लेबाज

जो रूट की सत्ता हो गई समाप्त, ट्रेविस हेड बने टेस्ट के नंबर वन बल्लेबाज

 Published : Jul 01, 2026 03:52 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 03:52 pm IST

जो रूट अब आईसीसी रैंकिंग के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज नहीं रह गए हैं। वे सीधे तीसरे नंबर पर चले गए हैं। इस बीच ट्रेविस हेड ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की है।

joe root- India TV Hindi
जो रूट Image Source : AFP

जो रूट का वक्त अब लगता है कि धीरे धीरे समाप्त हो रहा है। वे अब टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज नहीं रह गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान रूट के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले और इसी के साथ उनसे नंबर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक की कुर्सी भी छिन गई है। इस बीच हैरी ब्रूक उनसे आगे निकल गए हैं, साथ ही ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने पहले नंबर पर कब्जा जमा लिया है। हालांकि टॉप 3 बल्लेबाजों के बीच रेटिंग का अंतर ​बहुत मामूली सा है। 

ट्रेविस हेड तीन स्थानों की छलांग लगाकर बने आईसीसी के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड अब आईसीसी रैंकिंग में टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एक साथ दो स्थानों की छलांग लगाकर यहां पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। उनकी रेटिंग इस वक्त 843 की चल रही है। इस बीच इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर हैं, वे पहले भी यहीं पर थे। उनकी रेटिंग 852 की है। यानी हेड से केवल एक रेटिंग कम है। 

जो रूट को बड़ा नुकसान, सीधे तीसरे नंबर पर पहुंचे

इस बीच बड़ा उलटफेर ये हुआ है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट नंबर एक बल्लेबाज से सीधे तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 840 की हो गई है। जो रूट एक साथ तीन स्थान नीचे आ गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान रूट केवल एक ही अर्धशतक लगाने में सफल हुए थे।बाकी उनके स्कोर बहुत छोटे छोटे थे। इसका खामियाजा उन्हें रैंकिंग में नीचे उतर कर झेलना पड़ रहा है। 

केन विलियमसन के संन्यास के बाद रैंकिंग से भी हटा नाम

इस बीच न्यूजीलैंड के कप्तान रहे केन विलियमसन ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, इसलिए उनका नाम अब आईसीसी ने रैंकिंग से भी हटा दिया है, जब तक वे खेले, टॉप 5 में अपना नाम बनाए रहे। विलियमसन के बाहर होने से साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा, भारत के शुभमन गिल को एक एक स्थान का फायदा हो गया है। गिल अब छठे नंबर पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र दो स्थानों की उछाल के साथ नंबर 7 पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के कामेंदु मेंडिंस को तीन स्थानों का नुकसान हुआ है, वे नंबर 8 पर पहुंच गए हैं। यशस्वी जायसवाल भी एक स्थान के नुकसान के साथ नंबर 9 पर चले गए हैं। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings में भयंकर उलटफेर, ईशान किशन बने नंबर वन बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा को नुकसान

श्रेयस अय्यर बचके रहना! कहीं दोहरा ना दिया जाए साल 2021 का शर्मनाक सिलसिला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल