1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जॉस बटलर ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, 15 हजार रन बनाने वाले बने पहले खिलाड़ी

जॉस बटलर ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, 15 हजार रन बनाने वाले बने पहले खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 18, 2026 06:58 am IST,  Updated : Sep 18, 2026 06:58 am IST

इंग्लैंड टीम के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो अब तक टी20 क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज करने में कामयाब नहीं हो सका था।

Jos Buttler- India TV Hindi
जॉस बटलर Image Source : AP

इंग्लैंड की टीम अपने घर पर श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका दूसरा मुकाबला 17 सितंबर को कार्डिफ के सोफिया ग्राउंड पर खेला गया जिसको मेजबान टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस मैच में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर एक बड़ी उपलब्धि अपनी 30 रनों की पारी के दम पर हासिल करने में कामयाब रहे। बटलर जिनकी गिनती इस फॉर्मेट के महान खिलाड़ियों में की जाती है वह अब पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो टी20 क्रिकेट में 15000 रनों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब हो सके हैं।

बटलर ने पोलार्ड को भी छोड़ा पीछे

टी20 क्रिकेट में जॉस बटलर ने ना सिर्फ 15000 रनों का आंकड़ा पूरा किया बल्कि वह इस फॉर्मेट में अब एकबार फिर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। बटलर ने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ा है जिसमें उन्होंने 754 टी20 मैचों की 671 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 31.71 के औसत के साथ कुल 14999 रन बनाए हैं। वहीं बटलर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 15 हजार रनों का आंकड़ा अपने 528वें मैच की 497वीं पारी में पूरा किया जिसमें उनका औसत 35.46 का रहा है। बटलर ने अभी तक इस फॉर्मेट में 9 शतकीय और 107 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • जॉस बटलर (इंग्लैंड) - 15000 रन
  • कायरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) - 14999 रन
  • एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) - 14581 रन
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 14562 रन
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 14284 रन

इंग्लैंड ने लगातार 14वें टी20 में दी श्रीलंका को मात

टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड की टीम का श्रीलंका के खिलाफ पिछले कुछ सालों में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें कार्डिफ में जब उन्होंने मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया तो यह उनकी लगातार 14वीं जीत श्रीलंकाई टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में थी। अब दोनों टीमों के बीच में सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 सितंबर को मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने 26 साल की उम्र में कर ली विराट कोहली के बहुत बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, महज 30 गेंदों पर जड़ा शतक, रोहित शर्मा का कीर्तिमान किया ध्वस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल