1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंग्रेज बल्लेबाज ने भारत में बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान, सभी विदेशी प्लेयर्स को एक झटके में छोड़ा पीछे

अंग्रेज बल्लेबाज ने भारत में बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान, सभी विदेशी प्लेयर्स को एक झटके में छोड़ा पीछे

 Published : Jan 28, 2025 10:58 pm IST,  Updated : Jan 28, 2025 11:00 pm IST

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरा टी20 मैच शानदार अंदाज में जीत लिया है। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने दमदार अर्धशतक लगाया। वहीं जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टोन ने उनका अच्छा साथ दिया।

जोस बटलर- India TV Hindi
जोस बटलर Image Source : GETTY

Jos Buttler T20I Runs In India: इंग्लैंड के खिलाफ भारत को तीसरे टी20 मैच में 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को 172 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में इंडियन टीम सिर्फ 145 रन बना पाई। मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। फिर भी उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना दिया है। 

बटलर ने मैच में बनाए 24 रन

जोस बटलर ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 22 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। इसी के साथ अब बटलर भारत की धरती पर सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत में 20 T20I मैच खेलते हुए कुल 563 रन बनाए हैं और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी के रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। नबी ने भारत की धरती पर 556 T20I रन बनाए थे। अब वह दूसरे नंबर पर पहुच गए हैं और बटलर ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। 

भारत की धरती पर T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज: 

  • जोस बटलर- 563 रन
  • मोहम्मद नबी- 556 रन
  • क्विंटन डि कॉक- 458 रन
  • ग्लेन मैक्सवेल- 445 रन
  • मोहम्मद शहजाद- 435 रन

बेन डकेट ने लगाया अर्धशतक

इंग्लैंड के लिए मैच में बेन डकेट ने दमदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 51 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 24 गेंदों में 43 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही अंग्रेजों की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। इंग्लैंड ने 171 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने जरूर पांच विकेट हासिल किए। लेकिन बाकी के गेंदबाज उनका साथ नहीं दे पाए। 

भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप

भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या को छोड़कर सभी भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। हार्दिक ने मैच में 35 गेंदों में 40 रन बनाए। लेकिन वह अहम मौके पर जेमी ओवरटन का शिकार बन गए। हार्दिक के अलावा अभिषेक शर्मा ने 24 रन बनाए। पूरी भारतीय टीम ने 145 रन ही बनाए। 

यह भी पढ़ें: 

विराट कोहली बनाम केन विलियमसन, दोनों का आखिर कैसा था 165 वनडे मैचों के बाद रिकॉर्ड

PM मोदी ने नेशनल गेम्स का किया शुभारंभ, ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए कही बड़ी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल