Monday, December 15, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: पहले टेस्ट से तो हो गया बाहर, अब दूसरे में खेलने पर संकट के बादल; टीम की बढ़ी परेशानी

IND vs SA: पहले टेस्ट से तो हो गया बाहर, अब दूसरे में खेलने पर संकट के बादल; टीम की बढ़ी परेशानी

साउथ अफ्रीकी टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट मुकाबले में खेल पाए थे। अब दूसरे टेस्ट में भी उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Published : Nov 14, 2025 10:46 pm IST, Updated : Nov 14, 2025 10:46 pm IST
Kagiso Rabada- India TV Hindi
Image Source : AP कगिसो रबाडा

भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीकी टीम सिर्फ 159 रनों पर सिमट गई। पहले मैच में चोटिल होने की वजह से अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा नहीं खेल पाए। लेकिन अब उनके 22 नवंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में खेलने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

चोट की वजह से पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए रबाडा

दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि उनकी चोट की जांच की जा रही है। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को मंगलवार को पहले ट्रेनिंग सीजन के दौरान पसली में चोट लग गई थी और कई चिकित्सा जांच के बाद उन्हें ईडन गार्डन्स में चल रहे पहले टेस्ट से हटना पड़ा। टीम के मीडिया मैनेजर ने कहा कि कगिसो रबाडा का बुधवार सुबह स्कैन हुआ और फिर आज सुबह उनका फिटनेस परीक्षण हुआ। वह इसमें थोड़े असहज महसूस कर रहे थे जिससे उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया। यह पूछने पर कि 22 नवंबर से गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी की कितनी संभावना है तो मैनेजर ने कहा कि वह अब भी चिकित्सा टीम के साथ आगे की जांच से गुजर रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति से कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया जिनका यह चौथा ही टेस्ट है।

दूसरे टेस्ट में रबाडा का खेलना अनिश्चित!

साउथ अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट की बातों से साफ जाहिर होता है कि कगिसो रबाडा अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उनके जल्दी फिट होने की संभावना है। इसलिए रबाडा का दूसरे टेस्ट में खेलना अब भी अनिश्चित लग रहा है। रबाडा साउथ अफ्रीकी टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं और उन्होंने अभी तक 73 टेस्ट मैचों में कुल 340 विकेट हासिल किए हैं।

फ्लॉप रहे अफ्रीकी बल्लेबाज

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए हैं और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। टीम के लिए सबसे ज्यादा एडन माक्ररम ने 31 रन बनाए हैं। वियान मुल्डर और टोनी डी जोर्जी के बल्ले से 24-24 रन निकले हैं। भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट हासिल किए हैं।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

IND-A vs UAE: भारत ने यूएई को धमाकेदार अंदाज में चटाई धूल, 2 प्लेयर्स के आगे नहीं टिकी विरोधी टीम

259 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करके जितेश ने इस बॉलर की उधेड़ी बखिया, एक ओवर में बना डाले इतने रन

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement