1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कीसी कार्टी ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा धमाकेदार शतक, चार मैचों में लगा दी सेंचुरी की लाइन

कीसी कार्टी ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा धमाकेदार शतक, चार मैचों में लगा दी सेंचुरी की लाइन

 Published : Jun 01, 2025 06:26 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 06:31 pm IST

Keacy Carty: ​कीसी कार्टी ने एक और वनडे शतक ठोक दिया है। वे इस वक्त जिस तरह के फार्म में चल रहे हैं, उसके बाद उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी ये दूसरी सेंचुरी है।

keacy carty- India TV Hindi
कीसी कार्टी Image Source : GETTY

Keacy Carty ODI Century: वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक कीसी कार्टी ने एक और वनडे शतक ठोक दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने सेंचुरी ठोक दी। हालांकि ब्रेंडन किंग भी काफी अच्छा खेल रहे थे, लेकिन वे अपना शतक पूरा करने से चूक गए। कीसी कार्टी इस वक्त जबरदस्त फार्म में चल रहे हैं, वे लगातार सेंचुरी पर सेंचुरी ठोके जा रहे हैं। कीसी कार्टी के सामने इंग्लैंड के गेंदबाजों एक नहीं चली। 

कीसी कार्टी ने इंग्लैंड के खिलाफ कितने रनों की पारी खेली

कीसी कार्टी इंग्लैंड के खिलाफ उस वक्त बल्लेबाजी के लिए आए, जब पहला विकेट केवल छह रन पर गिर गया था। उन्होंने सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग्स के साथ पारी का संभाला और एक मजबूत स्थिति में लेकर गए। कार्टी ने 105 बॉल पर 103 रनों की पारी खेली। उन्होंने कितने संभले हुए अंदाज में बल्लेबाजी की, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी पारी के दौरान 13 चौके आए, लेकिन उन्होंने एक भी सिक्स नहीं लगाया। 

चार मैचों में कीसी कार्टी का ये तीसरा शतक 

​कीसी कार्टी का ये चौथा वनडे शतक है, लेकिन पिछली चार पारियों में वे तीन सेंचुरी लगा चुके हैं। मई में जब वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही थी, तब उन्होंने पहले 102 रन की पारी खेली और इसके बाद शानदार 170 रन ठोक दिए। इंग्लैंड के खिलाफ इसी सीरीज के पहले मैच में वे भले ही 22 रन पर आउट हो गए हों, लेकिन इसके बाद फिर से उन्होंने शतक जड़ दिया। चार मैचों में तीन शतक लगाकर उन्होंने बता दिया है कि वे किस तरह के फार्म में चल रहे हैं। हालांकि इस शतक को वे ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए और 103 रन पर आउट हो गए।

ब्रेंडन किंग्स और शे होप ने भी दिया योगदान

वेस्टइंडीज के लिए कीसी कार्टी के अलावा ब्रेंडन किंग ने भी 59 रनों की पारी खेली, वहीं कप्तान शे होप ने भी अपना योगदान दिया। ये वही वेस्टइंडीज की टीम है, जो इसी सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से बनाए गए 400 रनों के जवाब में केवल 162 रन पर आउट हो गई थी और उसे 238 रनों की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस मैच में टीम ने पलटवार किया, इसमें कीसी कार्टी की भूमिका काफी अहम रही। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल