1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले से पहले पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान, क्या टीम इंडिया नहीं खेलेगी!

भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले से पहले पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान, क्या टीम इंडिया नहीं खेलेगी!

 Published : Aug 18, 2025 02:59 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 03:00 pm IST

IND vs PAK: एशिया कप 2025 के शेड्यूल के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा। पाकिस्तानी टीम का ऐलान कर दिया गया है, जल्द ही टीम इंडिया भी घोषित हो जाएगी।

india vs pakistan- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : GETTY

India vs Pakistan: एशिया कप वैसे तो पूरे एशिया का क्रिकेट टूर्नामेंट है, लेकिन इसमें सभी की नजर भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर रहती हैं। इस बार भी जिस तरह का शेड्यूल जारी किया गया है, उसमें कम से कम दो मुकाबले तो तय से नजर आ रहे हैं और हो सकता है कि तीन बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने आ जाएं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने एक बयान दिया है। इससे ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगी। 

14 सितंबर को खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 21 सितंबर को खेले जाने की संभावना है। अगर दोनों टीमें आगे जाती हैं तो फाइनल में भी भिड़ंत हो सकती है। अभी की बात करें तो पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान इस टूर्नामेंट के लिए कर दिया गया है, वहीं भारतीय टीम की घोषणा 19 अगस्त को किया जाएगा। इस बीच पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने कहा है कि भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ बिल्कुल नहीं खेलना चाहिए। जहां तक भारत का सवाल है, मुझे लगता है कि भारत जहां भी खेलेगा, जीतेगा ही, लेकिन यह मैच बिल्कुल नहीं खेला जाना चाहिए और वे खेलेंगे भी नहीं। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं। ये बात केदार जाधव ने एएनआई से बात करते हुए कही। 

इससे पहले भारतीय प्लेयर्स ने कर दिया था पाकिस्तान से खेलने से इन्कार

इससे पहले जब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का आयोजन किया गया था, तब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद मैच नहीं हो पाया था। इस टूर्नामेंट के दौरान दो बार ऐसा हुआ। क्या एशिया कप में भी टीम इंडिया ऐसा ही कुछ करेगी, अभी इसको लेकर बीसीसीआई की ओर से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन आगे क्या कुछ होता है, अभी कह पान मुश्किल है। 

बीसीसीआई की ओर से नहीं आया है कोई भी बयान

जब से एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान किया गया है, तब से लेकर अब तक बीसीसीआई की ओर से भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। अब टीम का ऐलान भी होने वाला है। यानी अभी तक तो कुछ नहीं है, लेकिन अचानक कुछ हो जाए तो कहा नहीं जा सकता। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब वो मौका आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में सभी की नजर इस महामुकाबले पर जरूर टिकी हुई है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल