1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का बड़ा कारनामा

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का बड़ा कारनामा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Aug 22, 2025 10:36 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 10:36 pm IST

केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में अद्भुत रिकॉर्ड बन गया।

SA vs AUS- India TV Hindi
लुंगी एनगिडी और केशव महाराज Image Source : GETTY

साउथ अफ्रीका की टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम की सफलता में उसके गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई है। खासतौर पर केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने अपनी घातक गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है। पहले ODI में केशव महाराज के शानदार 5 विकेट के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 98 रनों से धूल चटाते हुए सीरीज का शानदार अंदाज में आगाज किया था। इसके बाद दूसरे ODI में लुंगी एनगिडी ने ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम को अकेले पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस तरह साउथ अफ्रीका ने दूसरा ODI 84 रन से जीतते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ODI क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। 

अफ्रीकी गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने

दरअसल, यह पहली बार है जब किसी द्विपक्षीय ODI सीरीज में दो विदेशी खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक-एक पारी में 5-5 विकेट चटकाए हों। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कभी ऐसा अद्भुत नजारा देखने को नहीं मिला था। यह उपलब्धि इस बात का सबूत है कि साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बेहद खतरनाक गेंदबाजी कर रहे हैं। 

पहले ODI में केशव महाराज ने महज 33 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी फेंका। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके बाद दूसरे ODI में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजी की कमान संभाली और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।  लुंगी एनगिडी ने अपनी रफ्तार और उछाल से कंगारू बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी। नतीजा ये हुआ कि ऑस्ट्रेलियन टीम 278 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 37.4 ओवर में महज 193 रनों पर ही ढेर हो गई। 

ऑस्ट्रेलिया पर क्लीन स्वीप का खतरा

लगातार 2 ODI जीतने के बाद अब साउथ अफ्रीका के पास सीरीज को 3-0 से जीतकर ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप करने का मौका है। अगर ऐसा हुआ तो यह साउथ अफ्रीकी टीम और खासतौर पर महाराज व एनगिडी के लिए करियर का यादगार पल साबित होगा। इन दोनों गेंदबाजों ने न केवल मैच जिताए, बल्कि ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम के खिलाफ ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी कायम कर दिया। 

यह भी पढ़ें:

कैमरन ग्रीन का अद्भुत कारनामा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियन

AUS vs SA: एडम जम्पा ने दूसरे वनडे में दिखाया गेंद से कमाल, बने शेन वॉर्न के क्लब का हिस्सा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल