1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीन ओवर में लुटाए 65 रन, CSK के बॉलर ने पानी की तरह बहाए रन; बनाया बेहद घटिया रिकॉर्ड

तीन ओवर में लुटाए 65 रन, CSK के बॉलर ने पानी की तरह बहाए रन; बनाया बेहद घटिया रिकॉर्ड

 Published : May 03, 2025 10:42 pm IST,  Updated : May 03, 2025 10:42 pm IST

RCB की टीम ने CSK के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 213 रन बनाए। चेन्नई के गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे और अच्छा नहीं कर सके।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम- India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम Image Source : GETTY

आरसीबी के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज खलील अहमद ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। उनके खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाजों ने बहुत ही आसानी से रन बनाए। खलील अपनी लाइन और लेंथ से पूरी तरह से भटके हुए नजर आए। मैच में उन्हें समझ ही नहीं आया कि कहां गेंदबाजी करें। उन्होंने तीन ओवर में 65 रन लुटा डाले। इसी के साथ वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक IPL मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए। आईपीएल के एक मैच में उनसे ज्यादा रन CSK के किसी भी गेंदबाज ने नहीं दिए थे।

बुरी तरह से फ्लॉप रहे खलील अहमद

खलील अहमद ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से 19वां ओवर फेंका। इस ओवर में आरसीबी के रोमारियो शेफर्ड ने उनकी जमकर धुनाई की और हर तरफ स्ट्रोक लगाए। खलील के इस ओवर में कुल 33 रन बने। शेफर्ड ने उनकी पहली दो गेंदों पर सिक्सर जड़े। इसके बाद तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया। फिर खलील अपनी पिटाई से परेशान हो चुके थे कि उन्होंने एक नो बॉल फेंक दी, जिस पर छक्का चला लगा। पांचवीं गेंद डॉट रही और आखिरी गेंद पर चौका आया।

CSK के लिए बनाया खराब रिकॉर्ड

खलील अहमद चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इससे पहले आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ CSK के लिए खेलते हुए लुंगी एनगिडी ने 30 रन लुटाए थे। वहीं आईपीएल 2021 में सैम करन ने केकेआर के खिलाफ मैच के एक ओवर में 30 रन लुटाए थे।

रोमारियो शेफर्ड की विस्फोटक बल्लेबाजी

रोमारियो शेफर्ड ने 19वें ओवर के बाद 20वें ओवर में भी तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने मैच में सिर्फ 14 गेंदों में कुल 53 रन बनाए, जिसमें चार चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वह आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में पैट कमिंस भी 14 गेंदों में फिफ्टी लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

साई सुदर्शन से इस भारतीय बल्लेबाज ने छीनी ऑरेंज कैप, सिंहासन पाने की लगी होड़; टॉप-5 में 4 इंडियन

विराट कोहली ने अपने ताज में जोड़ा एक और नगीना, बने नंबर-1; IPL में सभी बल्लेबाजों को पछाड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल