1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 क्रिकेट में कायरन पोलार्ड ने किया बड़ा कमाल, इस मामले में अब विराट कोहली से निकले आगे

टी-20 क्रिकेट में कायरन पोलार्ड ने किया बड़ा कमाल, इस मामले में अब विराट कोहली से निकले आगे

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 15, 2025 01:43 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 02:34 pm IST

कायरन पोलार्ड टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। पोलार्ड इस वक्त मेजर लीग क्रिकेट में MI न्यूयॉर्क के लिए खेल रहे हैं।

Kieron Pollard- India TV Hindi
कायरन पोलार्ड Image Source : INDIA TV

अमेरिका में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट 2025 में वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

MLC 2025 में कायरन पोलार्ड MI न्यूयॉर्क के लिए खेल रहे हैं। इस सीजन उनकी टीम का पहला मैच टेक्सास सुपर किंग्स से हुआ। इस मैच में पोलार्ड ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। टी-20 क्रिकेट में पोलार्ड ने अब तक 696 मैचों में 13569 रन बनाए हैं। वहीं विराट के नाम टी-20 क्रिकेट में 13543 रन दर्ज हैं।

टी-20 फॉर्मेट में इस बल्लेबाज ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां क्रिस गेल का नाम टॉप पर है। उन्होंने 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलेक्स हेल्स हैं, उन्होंने 13704 रन बनाए हैं। 13571 रन के साथ तीसरे नंबर पर शोएब मलिक का नाम है। चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः पोलार्ड और विराट कोहली का नाम है।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल- 14562 रन (463 मैच)
  • एलेक्स हेल्स- 13704 रन (497 मैच)
  • शोएब मलिक- 13571 रन (557 मैच)
  • कायरन पोलार्ड- 13569 रन (696 मैच)
  • विराट कोहली- 13543 रन (414 मैच)

आपको बता दें कि कायरन पोलार्ड दुनियाभर के अधिकतर टी-20 लीग में खेलते हुए दिखते हैं। वहीं विराट ने टी-20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले लिया है। वह अब टी-20 फॉर्मेट के नाम पर सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। अगर पोलार्ड अगले मैच में सिर्फ तीन रन बना लेते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शोएब मलिक से आगे निकल जाएंगे।

यह भी पढ़ें

इतिहास रचने से एक मैच दूर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, T20 क्रिकेट में कर देगा ऐसा कारनामा

WTC फाइनल जीतने के बाद टेम्बा बावुमा ने खोली ऑस्ट्रेलिया की पोल, प्लेयर्स पर लगाए गंभीर आरोप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल