1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR vs LSG: कोलकाता को घर में मिली हार, लखनऊ ने 4 रनों से जीता मुकाबला

KKR vs LSG: कोलकाता को घर में मिली हार, लखनऊ ने 4 रनों से जीता मुकाबला

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Updated : Apr 08, 2025 07:27 pm IST

KKR vs LSG: कोलकाता में KKR और LSG का आमना-सामना हुआ। इस मैच में कोलकाता को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

KKR vs LSG - India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स Image Source : AP

KKR vs LSG: कोलकाता में KKR की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हाई-स्कोरिंग मैच में LSG ने 12 रनों से मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 7 विकेट खोकर 234 रन ही बना सकी। 

यहां देखें कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच का लाइव स्कोर

Latest Cricket News

IPL 2025 KKR vs LSG Score Card

Auto Refresh
Refresh
  • 7:24 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    लखनऊ ने केकेआर को 4 रनों से हराया

    कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने केकेआर को 4 रनों से हराया है। लखनऊ के तरफ से आकाश दीप सिंह और शार्दुल ठाकुर को 2-2 विकेट मिले।
    वहीं केकेआर के तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे 61 रन, वेंकटेश अय्यर 45 रन, रिंकू सिंह 38 रन और सुनील नारायण 30 रन बनाए हैं।

  • 7:15 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    18 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर

    18 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए हैं। केकेआर को जीत के लिए 12 गेंदों में 38 रन चाहिए।

  • 7:08 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    आंद्रे रसेल हुए आउट

    आंद्रे रसेल के रूप में केकेआर की टीम को लगा 7वां झटका। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने सस्ते में आउट किया।

  • 7:03 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    केकेआर की टीम को लगा छठा झटका

    वेंकटेश अय्यर के रूप में केकेआर की टीम को लगा छठा झटका। उन्हें आकाश दीप सिंह ने पवेलियन भेजा है।

  • 6:59 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    15वें ओवर में आए एक विकेट और 7 रन

    15 ओवर्स के बाद केकेआर की टीम ने 5 विकेट खोकर 173 रन बना लिए हैं। केकेआर को जीत के लिए 30 गेंदों में 66 रन और बनाने हैं।

  • 6:57 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    केकेआर को लगा पांचवां झटका

    अंगकृष रघुवंशी के रूप में केकेआर की टीम को लगा पांचवां झटका। उन्हें आवेश खान ने पवेलियन भेजा है।

  • 6:52 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    केकेआर को लगा चौथा झटका

    रमनदीप सिंह के रूप में  केकेआर की टीम को लगा चौथा झटका। उन्हें रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा है। क्रीज पर बल्लेबाजी करने अंगकृष रघुवंशी आए हैं।

  • 6:43 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    शार्दुल ठाकुर को मिली सफलता

    कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में केकेआर की टीम को लगा तीसरा झटका। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा है।

  • 6:35 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पंत की पीठ में तकलीफ

    लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत थोड़ी तकलीफ में नजर आ रहे हैं। पंत मैदान पर लेट गए हैं। फिजियो उनकी जांच कर रहे हैं। पंत की पीठ में कुछ समस्या लग रही है। 

  • 6:32 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    12वें ओवर में आए 13 रन

    12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर की टीम ने 149 रन बना लिए हैं। केकेआर को जीत के लिए 48 गेंदों में 90 रन और बनाने हैं।

  • 6:26 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    अजिंक्य रहाणे ने जड़ा अर्धशतक

    लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिए हैं।

  • 6:21 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    10वें ओवर में आए 13 रन

    10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वेंकटेश अय्यर और कप्तान अजिंक्य रहाणे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 6:14 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    8वें ओवर में आए 11 रन

    8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए हैं। क्रीज पर वेंकटेश अय्यर और कप्तान अजिंक्य रहाणे अभी मौजूद हैं।

  • 6:07 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    दिग्वेश सिंह राठी को मिली सफलता

    सुनील नारायण के रूप में केकेआर की टीम को लगा दूसरा झटका। क्रीज पर बल्लेबाजी करने वेंकटेश अय्यर आए हैं।

  • 6:01 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पावरप्ले के बाद केकेआर का स्कोर

    6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान अजिंक्य रहाणे और सुनील नारायण दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 5:51 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    चौथे ओवर में आए 15 रन

    4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर की टीम ने एक विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान अजिंक्य रहाणे और सुनील नारायण बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 5:43 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    केकेआर की टीम को लगा पहला झटका

    क्विंटन डी कॉक के रूप में केकेआर की टीम को लगा पहला झटका। उन्हें आकाश दीप ने पवेलियन भेजा है। क्रीज पर बल्लेबाजी करने कप्तान अजिंक्य रहाणे आए हैं।

  • 5:37 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    शार्दुल ठाकुर के ओवर में आए 15 रन

    2 ओवर का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने 31 रन बना लिए हैं। क्रीज पर क्विंटन डी कॉक और सुनील नारायण बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 5:33 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पहले ओवर में आए 16 रन

    एक ओवर के बाद केकेआर ने 16 रन बनाए हैं। क्रीज पर क्विंटन डी कॉक और सुनील नारायण मौजूद हैं।

  • 5:32 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    केकेआर की पारी हुई शुरू

    केकेआर के तरफ से ओपन करने क्विंटन डी कॉक और सुनील नारायण आए हैं।

  • 5:11 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    लखनऊ ने केकेआर को दिया 239 रनों का टारगेट

    कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए हैं और केकेआर की टीम को 239 रनों का टारगेट दिया है। लखनऊ के तरफ निकोलस पूरन 87 रन, मिचेल मार्श 81 रन, और एडेन मार्कराम 47 रन बनाए हैं।

  • 5:05 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    19वें ओवर में आए एक विकेट और 10 रन

    19 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने 3 विकेट खोकर 227 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डेविड मिलर और निकोलस पूरन मौजूद हैं।

  • 5:02 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    लखनऊ की टीम को लगा तीसरा झटका

    अब्दुल समद के रूप में लखनऊ की टीम को लगा तीसरा झटका। वह 6 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार बने हैं।

  • 4:54 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    हर्षित राणा के ओवर में आए 15 रन

    17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने 2 विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं। क्रीज पर अब्दुल समद और निकोलस पूरन मौजूद हैं।

  • 4:52 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    निकोलस पूरन ने जड़ा अर्धशतक

    लखनऊ के तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।

  • 4:48 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    मिचेल मार्श हुए आउट

    आद्रे रसेल को मिली सफलता उन्होंने मिचेल मार्श को 81 के स्कोर पर पवेलियन भेजा है। क्रीज पर बल्लेबाजी करने अब्दुल समद आए हैं।

  • 4:45 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    15वें ओवर में आए 16 रन

    15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने एक विकेट खोकर 170 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मिचेल मार्श और निकोलस पूरन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।

  • 4:33 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    वैभव अरोड़ा के ओवर में आए 16 रन

    13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए हैं। क्रीज पर मिचेल मार्श और निकोलस पूरन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 4:26 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    12वें ओवर में आए 16 रन

    12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मिचेल मार्श और निकोलस पूरन अभी मौजूद हैं।

  • 4:22 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    मिचेल मार्श ने जड़ा अर्धशतक

    लखनऊ की टीम के तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।

  • 4:18 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    एडेन मार्कराम हुए आउट

    एडेन मार्कराम के रूप में लखनऊ की टीम को लगा पहला झटका। वह 47 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने निकोलस पूरन आए हैं।

  • 4:15 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    10 ओवर्स के बाद लखनऊ का स्कोर

    10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 95 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 4:11 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    9वें ओवर में आए 10 रन

    9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने 88 रन बना लिए हैं। क्रीज पर क्रीज पर मिचेल मार्श  43 रन और एडेन मार्कराम 42 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 4:02 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    सुनील नारायण ने दिए 13 रन

    7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने 72 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मिचेल मार्श 34 रन और एडेन मार्कराम 36 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 3:57 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पावरप्ले के बाद लखनऊ का स्कोर

    6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 59 रन बना लिए हैं।  क्रीज पर मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।

  • 3:49 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    चौथे ओवर में आए 18 रन

    4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 38 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 3:44 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    वैभव अरोड़ा ने तीसरे ओवर में दिए 5 रन

    तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने 20 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है।

  • 3:39 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    स्पेंसर जॉनसन के ओवर में आए 12 रन

    दो ओवर के बाद लखनऊ की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 15 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 3:34 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पहले ओवर में आए 3 रन

    एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने बनाए 3 रन। क्रीज पर मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम अभी मौजूद हैं।

  • 3:30 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी हुई शुरू

    कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ के तरफ से ओपन करने मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम आए हैं। वहीं केकेआर के तरफ से गेंदबाजी करने वैभव अरोड़ा आए हैं।

  • 3:15 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट

    कोलकाता नाइट राइडर्स के इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, लवनीत सिसोदिया।

    लखनऊ सुपर जायंट्स के इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज़ अहमद, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह।

  • 3:09 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन

    मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी।

  • 3:09 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

    क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

     

  • 3:02 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    KKR ने जीता टॉस

    कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

  • 2:54 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    सीजन की तीसरी जीत की तलाश

    दोनों टीमों को आज सीजन की तीसरी जीत की तलाश है। कोलकाता और लखनऊ दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच में जीत दर्ज की थी। अब कोलकाता घरेलू फैंस को जीत का तोहफा देना चाहेगी। वहीं, लखनऊ जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। 

  • 2:38 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    KKR vs LSG: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

    कोलकाता नाइट राइडर्सः क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनेल नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मोईन अली, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

    लखनऊ सुपर जायंट्सः मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह

  • 2:27 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    केकेआर और एलएसजी ने आपस में कुल पांच मैच खेले हैं। केकेआर को दो जबकि एलएसजी को तीन मैचों में जीत नसीब हुई है। 

  • 2:19 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड

    ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, शार्दुल ठाकुर, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमार जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह।

     

  • 2:02 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    कोलकाता नाईट राइडर्स स्क्वॉड

    सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्खिया, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडेय

     
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल