1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR vs PBKS: कोलकाता में इन 3 प्लेयर बैटल्स पर रहेंगी नजरें, क्या श्रेयस अय्यर को रोक पाएंगे सुनील नरेन

KKR vs PBKS: कोलकाता में इन 3 प्लेयर बैटल्स पर रहेंगी नजरें, क्या श्रेयस अय्यर को रोक पाएंगे सुनील नरेन

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 06, 2026 03:51 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 03:51 pm IST

IPL 2026 के 12वें मैच में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। कोलकाता के ऐतिहासिक ग्राउंड ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

KKR vs PBKS- India TV Hindi
पंजाब बनाम कोलकाता Image Source : AFP

KKR vs PBKS: IPL 2026 के रोमांचक सफर में आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों की शुरुआत इस सीजन में बिल्कुल अलग रही है। एक तरफ KKR अभी तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई है, वहीं शिखर पर चल रही PBKS ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर शानदार फॉर्म दिखाई है। ऐसे में यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है, और कुछ खास खिलाड़ी आमने-सामने की जंग में मैच का पासा पलट सकते हैं।

अजिंक्य रहाणे vs युजवेंद्र चहल

अजिंक्य रहाणे पिछले मैच के बाद अपने स्ट्राइक रेट को लेकर उठे सवालों से थोड़े नाराज नजर आए थे। पावरप्ले में और तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहता है, लेकिन मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स के खिलाफ उन्हें काफी दिक्कत होती है। युजवेंद्र चहल के खिलाफ रहाणे का रिकॉर्ड भी कुछ खास नहीं है। चहल ने उन्हें 45 गेंदों में 4 बार आउट किया है और सिर्फ 46 रन ही दिए हैं। ऐसे में पावरप्ले के बाद यह मुकाबला एक बार फिर दिलचस्प होने वाला है।

श्रेयस अय्यर vs सुनील नरेन

श्रेयस अय्यर इस बार पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, सुनील नरेन की गेंदबाजी उनके लिए हमेशा से चुनौती रही है। अय्यर ने नरेन के खिलाफ 38 गेंदों में सिर्फ 46 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 121.05 रहा है। नरेन उन्हें एक बार आउट भी कर चुके हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अय्यर इस बार नरेन की गुत्थी सुलझा पाते हैं या नहीं।

प्रभसिमरन सिंह vs वरुण चक्रवर्ती

पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं। पिछले मैच में KKR को पावरप्ले में ही वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी में लाना पड़ा था, लेकिन यह दांव ज्यादा कारगर नहीं रहा। प्रभसिमरन का चक्रवर्ती के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 14 गेंदों में 25 रन बनाए हैं और अभी तक एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। ऐसे में यह मुकाबला भी बेहद रोमांचक रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 

ODI का अनोखा रिकॉर्ड, ना बनाया कोई रन, ना ही लिया विकेट, फिर भी बना प्लेयर ऑफ द मैच

ODI World Cup 2027: मेजबान होकर भी मेहमान जैसा संघर्ष, ICC टूर्नामेंट में किस टीम का खेलना बना टेढ़ी खीर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल