1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR vs PBKS Dream11 Prediction: श्रेयस अय्यर या सुनील नारायण किसे बनाएं कप्तान, टीम में इन 11 प्लेयर्स को दें जगह

KKR vs PBKS Dream11 Prediction: श्रेयस अय्यर या सुनील नारायण किसे बनाएं कप्तान, टीम में इन 11 प्लेयर्स को दें जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 26, 2025 04:11 pm IST,  Updated : Apr 26, 2025 04:11 pm IST

KKR vs PBKS: आईपीएल 2025 का 44वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों के बीच ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा।

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings- India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स Image Source : INDIA TV

KKR vs PBKS Dream11 Prediction: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आईपीएल 2025 सीजन 44वां लीग मुकाबला खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही पंजाब किंग्स की टीम के लिए अब तक ये सीजन काफी अच्छा रहा है, जिसमें उन्होंने 8 मैच खेले हैं और 5 को जीतने में कामयाब हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ केकेआर टीम को लेकर बात की जाए तो उनके लिए ये सीजन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 8 मैच खेलने के बाद सिर्फ तीन ही मुकाबले जीते हैं, ऐसे में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला उनके लिए काफी अहम है। हम आपको इस मैच की संभावित Dream11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

चार बल्लेबाज और 2 ऑलराउंडर को दें अपनी टीम में जगह

केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इस मुकाबले की संभावित Dream11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर के रूप में 2 प्लेयर्स को चुन सकते हैं, जिसमें प्रभसिमरन सिंह के अलावा जोश इंग्लिस का नाम शामिल है। वहीं इसके बाद आप बल्लेबाजों के विकल्प में श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, प्रियांश आर्य और नेहाल वढेरा को जगह दे सकते हैं। ऑलराउंडर प्लेयर्स में आप सुनील नारायण और मार्को यान्सन के रूप में 2 प्लेयर्स चुन सकते हैं। गेंदबाजों के विकल्प में आप तीन प्लेयर्स को अपनी इस संभावित ड्रीम11 टीम में चुन सकते हैं इसमें वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह के अलावा युजवेंद्र चहल का नाम शामिल है। आप अपनी इस टीम में कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर को चुन सकते हैं, जिनके बल्ले से एक बड़ी केकेआर के खिलाफ मैच में देखने को मिल सकती है, वहीं उपकप्तान के लिए आप सुनील नारायण को चुन सकते हैं।

KKR vs PBKS मैच की संभावित ड्रीम11 टीम

प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, प्रियांश आर्य, नेहाल वढेरा, सुनील नारायण (उपकप्तान), मार्को यान्सन, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

घर पर केकेआर का पलड़ा काफी भारी

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का पलड़ा साफतौर पर भारी दिखाई देता है, जिसमें उनके और पंजाब किंग्स की टीम के बीच इस मैदान पर अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं और उसमें से केकेआर की टीम ने जहां 9 मैचों को जीता है तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 4 मुकाबले जीतने में कामयाब हो सकी है।

ये भी पढ़ें

इस खिलाड़ी की गलती से काव्या मारन की खुशी गम में बदली, टीम के लिए रहा जीत का नायक

पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत, पैसा ना चुका पाने की वजह से झेलनी पड़ी भयंकर बेइज्जती

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल