KKR vs PBKS: आईपीएल 2025 का 44वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा था, जिसे बारिश होने की वजह से रद्द कर दिया गया है, जिसमें दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया गया है। इस मैच में पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का स्कोर बनाया है। इस मैच में पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने जहां 83 रनों की पारी खेली तो वहीं प्रियांश आर्य के बल्ले से 69 रनों की पारी देखने को मिली। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं केकेआर की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो एक ओवर के बाद ही बारिश आने की वजह से मैच फिर दुबारा शुरू नहीं हो सका और उसे रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- KKR vs PBKS: केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक
KKR vs PBKS: केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक
KKR vs PBKS: आईपीएल 2024 का 44वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जा रहा था वह बारिश होने की वजह से रद्द कर दिया गया है।
IPL 2025 Match 44th KKR vs PBKS Live Score Update
-
11:05 PM (IST) Apr 26, 2025
बारिश की वजह से मैच हुआ रद्द
केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा मुकाबला बारिश होने की वजह से रद्द कर दिया गया है, इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने पहले खेलते हुए 201 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें केकेआर की पारी शुरू होने के साथ पहले ओवर के बाद बारिश आने की वजह से खेल फिर नहीं शुरू हो सका जिसे बाद में अंपायर्स ने रद्द करने का फैसला ले लिया।
-
10:35 PM (IST) Apr 26, 2025
कोलकाता में बारिश जारी
कोलकाता में केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में केकेआर की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो पहले ओवर के बाद ही बारिश आने की वजह से खेल को रोकना पड़ा जिसमें बारिश अभी भी जारी रहने की वजह से खेल शुरू नहीं हो सका है।
-
9:55 PM (IST) Apr 26, 2025
5 ओवर का मुकाबला होने पर केकेआर को मिलेगा 61 रनों का टारगेट
यदि केकेआर को इस मैच में बारिश के चलते सिर्फ 5 ओवर्स खेलने का मौका मिलता है तो उन्हें 61 रनों का टारगेट चेज करना होगा, जिसमें बाकी बचे 4 ओवर्स में उनके सामने 54 रन और बनाने होंगे।
-
9:53 PM (IST) Apr 26, 2025
बारिश के चलते खेल को रोका गया
केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच जारी मुकाबले में बारिश आने की वजह से मुकाबले को रोक दिया गया है। केकेआर की टीम को 202 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए उन्होंने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए थे।
-
9:52 PM (IST) Apr 26, 2025
केकेआर ने पहले ओवर में बनाएं 7 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं। रहमनुल्लाह गुरबाज एक रन और सुनील नारायण 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
9:17 PM (IST) Apr 26, 2025
पंजाब ने बनाएं 201 रन
पंजाब किंग्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का स्कोर बनाया है। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली।
-
8:57 PM (IST) Apr 26, 2025
ग्लेन मैक्सवेल 7 रन बनाकर हुए आउट
पंजाब किंग्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट ग्लेन मैक्सवेल के रूप में गंवाया है, जो 7 रनों की पारी खेलने के बाद वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने।
-
8:46 PM (IST) Apr 26, 2025
पंजाब किंग्स को लगा दूसरा झटका
केकेआर के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने अपना दूसरा विकेट 160 रनों के स्कोर पर प्रभसिमरन सिंह के रूप में गंवाया है जो 49 गेंदों में 83 रनों की पारी खेलने के पवेलियन लौटे। अब श्रेयस अय्यर का साथ देने बल्लेबाजी करने ग्लेन मैक्सवेल मैदान पर उतरे हैं।
-
8:39 PM (IST) Apr 26, 2025
पंजाब ने 13 ओवर्स में बनाएं 139 रन
पंजाब किंग्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 4 और प्रभसिमरन सिंह 63 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
8:31 PM (IST) Apr 26, 2025
प्रियांश आर्य को रसेल ने भेजा पवेलियन
पंजाब किंग्स की टीम को केकेआर के खिलाफ मैच में पहला झटका 120 के स्कोर पर प्रियांश आर्य के रूप में लगा है जिनके बल्ले से 35 गेंदों में 69 रनों की पारी देखने को मिली। अब प्रभसिमरन सिंह का साथ देने मैदान पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
-
8:19 PM (IST) Apr 26, 2025
पंजाब ने 10 ओवर्स में बनाएं 90 रन
पंजाब किंग्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 90 रन बना लिए हैं, जिसमें प्रभसिमरन सिंह 34 और प्रियांश आर्य 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
8:08 PM (IST) Apr 26, 2025
पंजाब किंग्स ने 8 ओवर्स बनाएं 71 रन
पंजाब किंग्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ 8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 71 रन बना लिए हैं, जिसमें प्रभसिमरन सिंह 31 रन बना चुके हैं तो वहीं प्रियांश आर्य 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
8:00 PM (IST) Apr 26, 2025
पंजाब किंग्स का स्कोर 56 रन पहुंचा
केकेआर के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 6 ओवर्स में 56 रन बना लिए हैं, जिसमें प्रियांश आर्य 29 रन और प्रभसिमरन सिंह 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
7:53 PM (IST) Apr 26, 2025
पंजाब किंग्स का स्कोर पहुंचा 43 रन
पंजाब किंग्स की टीम ने 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 13 और प्रियांश आर्य 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
7:41 PM (IST) Apr 26, 2025
पंजाब किंग्स ने 2 ओवर्स में बनाए 13 रन
पंजाब किंग्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 3 और प्रियांश आर्य 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
7:32 PM (IST) Apr 26, 2025
पंजाब की पारी का आगाज
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन मैदान में उतर चुके हैं। वैभव अरोड़ा पहला ओवर करने आए हैं।
-
7:15 PM (IST) Apr 26, 2025
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट
पंजाब किंग्स - हरप्रीत बरार, मुशीर खान, विजयकुमार वैशाक, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे।
कोलकाता नाइट राइडर्स - अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्टजे, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय।
-
7:09 PM (IST) Apr 26, 2025
पंजाब किंग्स टीम की प्लेइंग 11
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
-
7:08 PM (IST) Apr 26, 2025
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की प्लेइंग 11
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
-
7:03 PM (IST) Apr 26, 2025
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
-
6:29 PM (IST) Apr 26, 2025
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें 34 मैचों में केकेआर की टीम ने 21 मुकाबले जीते हैं तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम 13 मुकाबले जीतने में कामयाब हुई है।
-
6:17 PM (IST) Apr 26, 2025
पंजाब किंग्स टीम का स्क्वाड
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाक, प्रवीण दुबे, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्यला अविनाश।
-
6:01 PM (IST) Apr 26, 2025
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का स्क्वाड
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया, मयंक मार्कंडेय।