KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइजर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का 36वां मैच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों की टक्कर कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। कोलकाता नाईट राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर ऑल आउट होकर 221 रन बनाए। रजत पाटीदार और विल जैक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 रन से इस मुकाबले को जीता।