1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR vs RR: केकेआर को 6 मैच के बाद मिली पहली जीत, राजस्थान को 4 विकेट से दी मात

KKR vs RR: केकेआर को 6 मैच के बाद मिली पहली जीत, राजस्थान को 4 विकेट से दी मात

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 19, 2026 02:33 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 07:27 pm IST

KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरकार आईपीएल 2026 के सीजन में 6 मैचों के बाद अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया।

KKR vs RR- India TV Hindi
KKR vs RR Image Source : AFP

KKR vs RR: आईपीएल 2026 में आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स 6 मैचों के बाद अपनी जीत का खाता खोलने में कामयाब रही, जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए को 4 विकेट से अपने नाम किया है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद राजस्थान की टीम 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रनों का स्कोर बनाया है। राजस्थान की तरफ से बल्लेबाजी वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली तो वहीं यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 39 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं इस मैच में केकेआर की बॉलिंग को लेकर बात की जाए तो उसमें वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी का कमाल देखने को मिला, जिसमें दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा सुनील नरेन भी 2 विकेट लेने में कामयाब रहे।

केकेआर जब इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने 5 के स्कोर तक अपने दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों को गंवा दिया था। इसके बाद 37 के स्कोर पर केकेआर को तीसरा झटका कैमरून ग्रीन के रूप में लगा। वहीं जब 85 के स्कोर पर कोलकाता ने अपना छठा विकेट गंवाया तो उसके बाद उनके लिए जीत की राह काफी मुश्किल दिख रही थी। यहां से रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने मिलकर 7वें विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी करने के साथ अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। रिंकू के बल्ले से इस मैच में 53 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं रॉय ने नाबाद 29 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने 2 जबकि जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट हासिल किया।

KKR vs RR: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स - संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यश पुंजा।

कोलकाता नाइट राइडर्स - मनीष पांडे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल