1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बहुत बड़ा झटका, दो स्टार खिलाड़ी इस वजह से अगले टेस्ट से बाहर

IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बहुत बड़ा झटका, दो स्टार खिलाड़ी इस वजह से अगले टेस्ट से बाहर

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 29, 2024 04:40 pm IST,  Updated : Jan 29, 2024 05:01 pm IST

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को दो खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज पहले मैच में टीम इंडिया को 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को हार के बाद अब एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के दो खिलाड़ी अगले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट मैच के दौरान शानदार बल्लेबाजी की थी। लेकिन इंजरी के कारण दोनों खिलाड़ी को बाहर होना पड़ा है। यह दोनों खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि केएल राहुल और रवींद्र जडेजा हैं।

पहले टेस्ट में किया था कमाल

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण वे इस सीरीज में 0-1 से पीछे हो गए हैं। भारतीय टीम की हार और इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर हो जाने से रोहित शर्मा की टेंशन डबल हो गई है। दरअसल इस दोनों खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी की थी, जिसके कारण भारत को 190 रनों की लीड हासिल हो सकी थी।

केएल राहुल ने पहले टेस्ट मैच 86 रन वहीं रवींद्र जडेजा ने 87 रन बनाए थे। यही दोनों बल्लेबाज थे तो टीम इंडिया इस मैच में लड़ सकी। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने के कारण प्लेइंग 11 का चुनाव करने में भी टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बीसीसीआई ने इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया। दूसरे टेस्ट मैच के लिए तीन खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।

टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, रेहान अहमद, डेन लॉरेंस, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जेम्स एंडरसन, गस एटकिन्सन, टॉम हार्टली, जैक लीच, ओली पोप, ऑली रोबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल