1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केएल राहुल इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, सिर्फ इतने रनों की है जरूरत

केएल राहुल इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, सिर्फ इतने रनों की है जरूरत

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 20, 2025 05:20 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 05:20 pm IST

केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

KL Rahul- India TV Hindi
केएल राहुल Image Source : GETTY

KL Rahul Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 1-2 से पीछे चल रही है। ऐसे में भारतीय टीम मैनचेस्टर टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। इस मैच में केएल राहुल के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह इस मैच में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर सकते हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में इतने रन बना चुके हैं केएल राहुल

इंटरनेशनल क्रिकेट में केएल राहुल ने अब तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 218 मैच में 8940 रन बनाए हैं। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उनके नाम उनके नाम 19 शतक और 58 अर्धशतक दर्ज हैं। राहुल को इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 पूरा करने के लिए अब सिर्फ 60 रन की और जरूरत है। अब मैनचेस्टर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में वह इस उपलब्धि को हासिल कर पाते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

इंग्लैंड सीरीज में केएल राहुल का प्रदर्शन रहा है शानदार

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में केएल राहुल के प्रदर्शन की बात करें तो वहां उन्होंने 3 मैचों की 6 पारियों में 62.50 के औसत से 375 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 55.97 का रहा है। वह इस सीरीज में अब तक दो शतक और एक अर्धशतक जड़ चुके हैं। राहुल इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम है। उन्होंने अब तक तीन मैचों की छह पारियों में 607 रन बनाए हैं।

तीनों फॉर्मेट में किल राहुल के आंकड़े

इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में केएल राहुल के आंकड़ों की बात करें तो वहां उन्होंने टेस्ट में 61, वनडे में 85 और T20I में 72 मुकाबले खेले हैं। राहुल ने टेस्ट में 35.26 के औसत से 3632 रन बनाए हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 49.08 के औसत से 3043 रन अपने नाम किए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके बल्ले से अब तक 72 मुकाबलों में 37.75 के औसत से 2265 रन आए हैं। टेस्ट में उनके नाम 10, वनडे में 7 और T20I में 2 शतक दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें

टेस्ट सीरीज के बीच करुण नायर ने ले लिया बड़ा फैसला, अचानक ही बदली अपनी टीम

IND vs ENG: भारतीय कप्तान ने बल्लेबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा - हमें यहां करनी चाहिए थी बेहतर बल्लेबाजी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल