Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 से पहले KKR की बड़ी चाल, मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को बना सकते हैं कप्तान

IPL 2025 से पहले KKR की बड़ी चाल, मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को बना सकते हैं कप्तान

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Aug 24, 2024 07:58 pm IST, Updated : Aug 24, 2024 08:20 pm IST

IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR पर अपना खिताब बचाने उतरेगी। ऐसे में KKR अगले सीजन से पहले अपनी कप्तानी में बड़ा बदलाव कर सकती है। कुछ ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं जिनमें बताया गया है कि कोलकाता मुंबई के दिग्गज खिलाड़ी को अपना कप्तान नियुक्त कर सकती है।

Mumbai Indians- India TV Hindi
Image Source : GETTY रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव

IPL 2024 की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR आगामी सीजन से पहले बड़ा कदम उठा सकती है। ऐसी खबर है कि डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता आने वाले कुछ दिनों में अपने कप्तान को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। दरअसल, KKR ने आगामी IPL 2025 सत्र में फ्रेंचाइजी की कप्तानी संभालने के लिए भारतीय T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव से संपर्क किया है। KKR की तरफ से फिलहाल सूर्या को कप्तानी का ये अनौपचारिक प्रस्ताव मिला है लेकिन जल्द ही कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बड़ी जानकारी सामने निकलकर आई है। 

33 साल के सूर्या पिछले कुछ सालों से T20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बने हुए हैं। IPL में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार कई सीजन धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया था और फिर कुछ ही दिनों में टीम के कप्तान बन गए। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सूर्या की गिनती खतरनाक बल्लेबाजों में होती है। ऐसे में IPL की कई टीमों के बीच उन्हें अपना कप्तान बनाने की होड़ मची है। 

KKR में हो सकती है सूर्या की वापसी

सूर्यकुमार यादव IPL में कोलकाता का पहले भी हिस्सा रह चुके हैं। सूर्या 2014 से 2017 के बीच KKR टीम में थे और उन्होंने इस दौरान 54 मैचों में 22.52 की औसत और 131.89 के स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाए थे। IPL 2024 में KKR के लिए अपना पहला सीजन खेलते हुए सूर्या खिताब जीतने में कामयाब रहे थे। उस सीजन कोलकाता ने बेंगलुरु में खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) को हराकर IPL का खिताब अपने नाम किया था। 

IPL 2018 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद सूर्यकुमार की बल्लेबाजी अलग ही लेवल पर पहुंच गई। उन्होंने मुंबई के साथ लगातार 2 सीजन यानी 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीतने का बड़ा कारनामा किया। IPL में शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह साल 2021 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने में कामयाब रहे। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सूर्या इस साल T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने फाइनल में बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लेकर टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की थी।

यह भी पढ़ें:

PAK vs BAN: बांग्लादेश ने की पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों की ऐसी धुनाई, टूट गया 22 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड

बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान की धरती पर रच दिया इतिहास

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement