1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रुणाल पांड्या ने कर दिया कमाल, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

क्रुणाल पांड्या ने कर दिया कमाल, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 04, 2025 06:52 am IST,  Updated : Jun 04, 2025 06:54 am IST

आईपीएल 2025 के फाइनल में RCB के लिए क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

Krunal Pandya- India TV Hindi
क्रुणाल पांड्या Image Source : INDIA TV

आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद पहला खिताब अपने नाम किया। पूरे सीजन में RCB ने शानदार खेल दिखाया और ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में वैसे तो बेंगलुरु के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इस मैच के असली हीरो क्रुणाल पांड्या रहे। पांड्या ने इस मैच में बल्ले से तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन गेंदबाजी के दौरान उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

क्रुणाल पांड्या ने बनाया खास कीर्तिमान

फाइनल मुकाबले में क्रुणाल पांड्या ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया। उन्होंने जोस इंगलिस और प्रभसिमरन जैसे खतरनाक प्लेयर को आउट किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया। इस अवॉर्ड को अपने नाम करते ही क्रुणाल पांड्या ने एक नया इतिहास रच दिया है। पांड्या आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने दो फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हो। इससे पहले उन्होंने 2017 आईपीएल फाइनल में भी POTM अवॉर्ड जीता था। उस सीजन का फाइनल मैच राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था।

आईपीएल 2025 में कैसा रहा क्रुणाल पांड्या का प्रदर्शन?

आईपीएल 2025 में क्रुणाल पांड्या के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस सीजन 15 मैच खेले। बल्लेबाजी में उन्होंने 15 मैचों की 7 पारियों में 109 रन बनाए, जहां उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 73 रन रहा। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 15 मैचों में 22.29 के औसत से 17 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 8.23 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 45 रन देकर 4 विकेट रहा। उन्होंने इस सीजन कई मैचों में गेंदबाजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टीम की जीत में अपना योगदान दिया। फाइनल मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए RCB ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें

IPL खिताब जीतने के बाद गदगद हुए कप्तान रजत पाटीदार, इन प्लेयर्स की तारीफ में खोला दिल

IPL 2025, Catch of the season: किसने लपका सीजन का सबसे खतरनाक कैच? VIDEO देख रह जाएंगे दंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल