1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL खिताब जीतने के बाद गदगद हुए कप्तान रजत पाटीदार, इन प्लेयर्स की तारीफ में खोला दिल

IPL खिताब जीतने के बाद गदगद हुए कप्तान रजत पाटीदार, इन प्लेयर्स की तारीफ में खोला दिल

 Published : Jun 04, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jun 04, 2025 06:30 am IST

आरसीबी की टीम ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आईपीएल ट्रॉफी जीत ही ली। टीम के लिए क्रुणाल पांड्या ने फाइनल में दमदार गेंदबाजी और दो विकेट हासिल किए।

रजत पाटीदार- India TV Hindi
रजत पाटीदार Image Source : IPL WEBSITE SCREEN GRAB

Rajat Patidar: आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर जीत लिया। आरसीबी के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। 18 सालों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए टीम ने पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। फाइनल में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए। इसके बाद पंजाब की टीम 184 रन बना पाई। खिताब जीतने के बाद कप्तान पाटीदार बहुत ही खुश नजर आए और उन्होंने विराट कोहली, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा सहित कई प्लेयर्स की तारीफ की।

ट्रॉफी का विराट कोहली को बताया सबसे बड़ा हकदार

आईपीएल चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि ई साला कप नामडू (इस साल कप हमारा है) तो फैंस खुशी से चीख उठे। उन्होंने कहा कि इसके सबसे ज्यादा हकदार विराट कोहली हैं, तो शोर कई गुना बढ गया। मेरे लिए यह खास है, विराट कोहली और सभी फैंस के लिए। जिन्होंने इतने साल तक टीम का साथ दिया, वे सभी इसके हकदार हैं। मेरे लिए यह बड़ा मौका है और मैने बहुत कुछ सीखा है। इसके हकदार सबसे ज्यादा विराट कोहली हैं।

क्रुणाल पांड्या की दमदार गेंदबाजी

रजत पादीदार ने 17 रन देकर दो विकेट लेने वाले क्रुणाल पांड्या की तारीफ करते हुए कहा कि क्रुणाल विकेट लेने वाला गेंदबाज है। जब भी विकेट चाहिए होते हैं, मैं उसे गेंद सौंपता हूं। सुयश शर्मा और बाकी गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सुयश ने भी पूरे सीजन में वाकई अच्छी गेंदबाजी की। और सभी तेज गेंदबाज -भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड और जिस तरह से रोमारियो शेफर्ड आए और जिस तरह से उन्होंने 2-3 ओवर किए और सफलता हासिल की, वह खास था। जिस तरह से गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं को अंजाम दिया।

क्रुणाल पांड्या की दमदार गेंदबाजी

आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 190 रन बनाए। टीम के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके अलावा पादीदार ने 26 रन और जितेश शर्मा ने 24 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इसके बाद गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने दमदार प्रदर्शन किया और चार ओवर में दो विकेट हासिल किए। पंजाब के लिए शशांक सिंह ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और 6 छक्के शामिल रहे। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल