1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय खिलाड़ी ने जीत लिए 5 आईपीएल फाइनल, टीम इंडिया के लिए खेला केवल 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले

भारतीय खिलाड़ी ने जीत लिए 5 आईपीएल फाइनल, टीम इंडिया के लिए खेला केवल 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले

 Published : Jun 01, 2026 09:42 am IST,  Updated : Jun 01, 2026 09:42 am IST

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की बात तो बहुत हो रही है, लेकिन क्रूणाल पांड्या उतने चर्चा में नहीं हैं, जिन्होंने दो अलग अलग टीमों के लिए आईपीएल के 5 ​फाइनल जीत लिए हैं।

krunal pandya and virat kohli- India TV Hindi
क्रूणाल पांड्या और विराट कोहली Image Source : PTI

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने एक और आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी ​कप्तान ने अपने पहले ही दो सीजन में 2 ट्रॉफी जीत ली हों। अब रजत की बराबरी करना या फिर उन्हें पीछे छोड़ना मुश्किल काम होगा। इस बीच रजत की बात तो काफी हो रही है, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जो बिना किसी शोर शराबे के पांच आईपीएल फाइनल जीत चुका है। पहले तीन बार वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहा और अब पिछले दो साल से आरसीबी के लिए खेल रहा है। हम बात रहे हैं हार्दिक पांड्या के भाई क्रूणाल पांड्या की, जो भारत के​ लिए खेल चुके हैं, लेकिन पिछले लंबे वक्त से बाहर चल रहे हैं। 

साल 2016 में किया था क्रूणाल पांड्या ने आईपीएल डेब्यू, 2017 में जीता पहला खिताब

क्रूणाल पांड्या ने अपने आईपीएल करियर का आगाज साल 2016 में मुंबई इंडियंस के साथ किया था। वो साल तो खाली गया, लेकिन अगले ही साल यानी 2017 में क्रूणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाबी हासिल कर ली। मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के बीच हुए मुकाबले में क्रूणाल ने केवल 38 बॉल पर 47 रनों की पारी खेली। इसमें 3 चौके और दो छक्के शामिल रहे। आरपीएल को एक रन से हराकर मुंबई ने आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया था। 

साल 2019 और 2020 आईपीएल जीत में भी रहे मुंबई इंडियंस का हिस्सा

इसके बाद क्रूणाल पांड्या ने साल 2019 और 2020 में भी मुंबई इंडियंस में ही रहते हुए आईपीएल का खिताब जीता था। वे साल 2021 तक इस टीम के साथ रहे। जब साल 2022 में एलएसजी की टीम आई तो वे उसके साथ हो लिए। हालांकि वे ना तो उस टीम का कुछ भला कर पाए और ना ही  उनका साथ ज्यादा दिन का रहा। साल 2024 तक एलएसजी के लिए खेलकर वे साल 2025 में आरसीबी में आ गए। इसके बाद लगातार दो साल से वे इस टीम के लिए आईपीएल खेल और जीत रहे हैं। 

टीम इंडिया के लिए ऐसा रहा है प्रदर्शन

टीम इंडिया के लिए क्रूणाल पांड्या को साल 2018 में खेलना का मौका मिला, लेकिन काफी कम वक्त वे भारतीय टीम के लिए खेल पाए। साल 2021 में उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला। इस दौरान उन्हें 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने 124 रन बनाए। यहां उनका औसत 24.80 का रहा और वे 130.52 के औसत से रन बना रहे थे। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 15 विकेट लेने का काम किया है। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026 Awards List: वैभव का जलवा, मनीष पांडे, साई सुदर्शन और मोहम्मद सिराज को भी मिला अवार्ड

टीम इंडिया अब कब मैदान में उतरेगी, ये रहा जून महीने का पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल