1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: फाइनल मैच के लिए वरुण ने बनाया था खास प्लान, कुलदीप ने पाकिस्तान को हराने के बाद दिया बड़ा बयान

IND vs PAK: फाइनल मैच के लिए वरुण ने बनाया था खास प्लान, कुलदीप ने पाकिस्तान को हराने के बाद दिया बड़ा बयान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 29, 2025 12:23 am IST,  Updated : Sep 29, 2025 12:23 am IST

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत के लिए कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

Team India - India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AP

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए जीत के हीरो कुलदीप यादव और तिलक वर्मा रहे। इस मैच में कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने भी उनका बखूबी साथ दिया। इस बीच पाकिस्तान को फाइनल में हराने के बाद कुलदीप यादव ने भारत की इस खास जीत को लेकर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने बात की। उन्होंने बताया कि ये जीत उनके लिए खास क्यों है।

कुलदीप यादव ने भारत की इस जीत पर क्या कहा?

कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद कहा कि बीच के ओवरों में गेंदबाजी करना बहुत जरूरी है। मैं काफी समय से वरुण के साथ खेल रहा हूं और उनके साथ खेलना एक शानदार अनुभव है। टीम में हर किसी की भूमिका अलग होती है। पाकिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि उनके बल्लेबाजों ने वाकई अच्छी शुरुआत की। 10-11 ओवर के बाद, उनका स्कोर 100-1 था। हमें पता था कि अगर हम यहां से कुछ विकेट ले भी लेते हैं, तो नए बल्लेबाज के लिए आकर रन बनाना आसान नहीं होगा। जब मैं पहला ओवर फेंक रहा था, तो मैं उन्हें आउट करने की कोशिश कर रहा था। टीम के सपोर्ट स्टाफ को लेकर उन्होंने कहा कि हरि का बहुत-बहुत शुक्रिया। और तिलक ने आज कमाल की बल्लेबाजी की।

वरुण चक्रवर्ती ने बनाया था खास प्लान

वहीं वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। उस समय, मैं विकेट लेने की कोशिश कर रहा था। फखर और फरहान अच्छा खेल रहे थे। मैंने कुछ प्लान बनाए थे लेकिन वह किसी तरह काम कर गया। कुलदीप ने आकर मैच का अंत किया। इससे मुझे केकेआर की जीत की यादें ताजा हो गईं। अगर आप ट्रेंड देखें, तो पहले दस ओवरों में बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं। उसके बाद, हम जानते हैं कि अगर हम सही जगह पर गेंदबाजी करें, तो हम उन्हें रोक सकते हैं। मैं हरि का जिक्र करना चाहता उन्होंने टीम के लिए काफी अच्छा काम किया है।

यह भी पढ़ें:

India vs Pakistan Final Live Cricket Score

सिर्फ 33 रनों पर गिरे 9 विकेट, फिर भरभराकर गिर पड़ी पाकिस्तानी टीम; इन 3 स्पिनर्स के आगे चारों खाने चित

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल