Kuldeep Yadav: भारतीय टीम टी20 एशिया कप 2025 में अपना पहला मुकाबला यूएई की टीम के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और उन्होंने ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताया है। इस मैच में स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया है और यूएई के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया है।
कुलदीप ने एक ही ओवर में हासिल किए तीन विकेट
यूएई की टीम के खिलाफ कुलदीप यादव 9वां ओवर करने आए। उन्होंने आते ही अपना जलवा दिखाया और ओवर की पहली गेंद पर ही राहुल चोपड़ा को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने एक रन दिया और तीसरी गेंद डॉट रही। फिर चौथी गेंद पर यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम उनकी गेंद को समझ नहीं पाए और LBW आउट हो गए। जबकि वह काफी देर से क्रीज पर जमे हुए थे। इसके बाद पांची गेंद पर दो रन बने। फिर आखिरी गेंद पर कुलदीप ने हर्षित कौशिश को आउट कर दिया। इस तरह से उन्होंने ओवर में तीन विकेट हासिल किए। वह लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट हासिल नहीं कर पाए। इसी वजह से उनकी हैट्रिक नहीं हो पाई।
कुलदीप यादव का 9वां ओवर
- पहली गेंद- राहुल चोपड़ा का विकेट गिरा
- दूसरी गेंद- एक रन बना
- तीसरी गेंद- डॉट रही
- चौथी गेंद- मुहम्मद वसीम का विकेट गिरा
- पांचवीं गेंद- दो रन बने
- छठी गेंद- हर्षित कौशिश का विकेट गिरा
T20I क्रिकेट में हासिल किए 70 से ज्यादा विकेट
कुलदीप यादव ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2017 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम के लिए 41 T20I मैचों में कुल 72 विकेट अपने नाम किए हैं। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार पांच विकेट हॉल ले चुके हैं।
भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल
मैच में यूएई के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। टीम के लिए अलीशान शराफू ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए हैं। बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। पूरी टीम सिर्फ 57 रनों पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए हैं। उनके अलावा शिवम दुबे के खाते में तीन विकेट गए हैं। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के खाते में एक-एक विकेट गया है।
यह भी पढ़ें:
जसप्रीत बुमराह ने 6 साल बाद टी20 इंटरनेशनल में किया ये काम, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हुआ कमाल
IND vs UAE Playing XI: सूर्यकुमार यादव ने अचानक चौंकाया, इस खिलाड़ी को कर दिया बाहर