1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: श्रीलंकाई बल्लेबाज रचेगा इतिहास? कुसल परेरा को पछाड़ पहनेगा नंबर-1 का ताज

IND vs SL: श्रीलंकाई बल्लेबाज रचेगा इतिहास? कुसल परेरा को पछाड़ पहनेगा नंबर-1 का ताज

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 26, 2025 09:53 am IST,  Updated : Sep 26, 2025 09:53 am IST

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में कुसल मेंडिस के पास कुसल परेरा को पछाड़ते हुए इतिहास रचने का शानदार मौका होगा।

Kusal Mendis- India TV Hindi
कुसल मेंडिस Image Source : PTI

IND vs SL: एशिया कप 2025 के फाइनल के लिए दोनों टीमें तय हो चुकी हैं। भारत और पाकिस्तान 28 सितंबर को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम ने सुपर-4 राउंड में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनों से मात देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान फाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगे।

मेंडिस के पास नंबर-1 बनने का मौका

एशिया कप 2025 के फाइनल मैच से पहले सुपर-4 का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। फाइनलिस्ट टीमों के तय होने के बाद इस मैच की वैसे तो कोई खास वेल्यू नहीं रह गई है, लेकिन श्रीलंका की कोशिश जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान को समाप्त करने की होगी। इस दौरान श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज कुसल मेंडिस के पास इतिहास रचने का शानदार मौका होगा।

दरअसल, कुसल मेंडिस श्रीलंका के लिए T20I क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 89 मैचों में 25.85 के औसत और 131.53 के स्ट्राइक रेट से 2198 रन अब तक बनाए हैं। मेंडिस अगर भारत के खिलाफ 21 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह कुसल परेरा को पीछे छोड़ देंगे और T20I में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज

  • कुसल परेरा - 2218
  • कुसल मेंडिस - 2198
  • पथुम निसंका - 2104
  • तिलकरत्ने दिलशान - 1889
  • दासुन शनाका - 1889

सुपर-4 में पहली जीत की तलाश में लंका

गौरतलब है कि कुसल मेंडिस क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 89 छक्के दर्ज हैं। अगले कुछ मैचों में उनके पास 100 छक्के पूरे करने का शानदार मौका होगा। एशिया कप में श्रीलंका के प्रदर्शन पर नजर डाले तो ग्रुप स्टेज में टीम में अपने तीनों मैच जीतकर 6 पॉइंट के साथ शीर्ष पर रहते हुए सुपर-4 राउंड में जगह बनाई थी। हालांकि, सुपर-4 राउंड में टीम को अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। सबसे पहले बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया फिर पाकिस्तान ने 5 विकेट से पटखनी दी। अब श्रीलंका के सामने भारत के खिलाफ सम्मान बचाने की चुनौती होगी। 

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: फाइनल में पहुंचते ही पाकिस्तानी कप्तान के बढ़ गए भाव, भारत से मुकाबले को लेकर अब कही ये बात

पाकिस्तान से हुआ ब्लंडर, गली क्रिकेट में लड़के भी नहीं करेंगे ऐसी भयंकर भूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल