1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Lalit Modi Dating Sushmita Sen: ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग डेटिंग का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

Lalit Modi Dating Sushmita Sen: ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग डेटिंग का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 15, 2022 01:24 pm IST,  Updated : Jul 15, 2022 01:24 pm IST

Lalit Modi Dating Sushmita Sen: ललित मोदी और सुष्मिता सेन की डेटिंग के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स और मीम्स की बाढ़।

Lalit Modi and Sushmita Sen- India TV Hindi
Lalit Modi and Sushmita Sen Image Source : TWITTER

Highlights

  • ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को डेट करने का किया खुलासा
  • ललित मोदी ने ट्विटर पर सुष्मिता संग अपने रिलेशनशिप का किया खुलासा
  • सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

Lalit Modi Dating Sushmita Sen: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले चेयरमैन और पूर्व कमिश्नर ललित मोदी चर्चा में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कोई क्रिकेट लीग या करप्शन का मामला नहीं है। वह बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने अफेयर और डेटिंग की खबरों को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं। ललित मोदी ने सुष्मिता को डेट करने और अपने रिश्ते का खुलासा खुद किया। उन्होंने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर अपने और सुष्मिता के रिलेशनशिप का खुलासा किया। ललित मोदी पिछले 12 सालों से लंदन में रह रहे हैं। 2008 में IPL को सफलतापूर्वक खड़ा करके एक बड़ा ब्रांड बनाने के बाद उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, जिस दौरान भारतीय एजेंसी की जांच से बचने के लिए वे 2010 में लंदन भाग गए थे। फिलहाल वे बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप वाले ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहे हैं।

ललित मोदी ने गुरुवार को भारतीय समय के मुताबिक रात के लगभग 8.30 बजे ट्विटर पर सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया। उन्होंने पहले पोस्ट में लिखा, “मैं पूरी दुनिया, मालदीव और सर्दीनिया घूमकर परिवार के साथ तुरंत लंदन पहुंचा हूं। मेरी बेटरहाफ सुष्मिता सेन भी साथ थीं। आखिरकार एक नई जिंदगी एक नई शुरुआत। मैं बेहद खुश हूं।”

इस ट्वीट के थोड़ी देर के बाद उन्होंने एक और पोस्ट डाला, जिसमें लिखा, “शादी नहीं की है। बस एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वो भी एक दिन होगा।”

ललित मोदी के डेटिंग करने के खुलासे के बाद सोशल मीडिया तरह तरह के कमेंट्स और मीम्स से भर गया। किसी ने शुभकामनाएं दी, तो किसी ने उन्हें भारत आने का न्योता दे डाला। कई यूजर्स ने इस खबर पर अपनी बौखलाहट भी जाहिर की।  

 

   

     

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल