1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LLC 2026 Live Streming: अश्विन और हरभजन सिंह का होगा आमना-सामना, जानें कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला

LLC 2026 Live Streming: अश्विन और हरभजन सिंह का होगा आमना-सामना, जानें कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Mar 13, 2026 03:57 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 03:57 pm IST

LLC 2026: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के जारी सीजन के तीसरे मुकाबले में कोणार्क सूर्या ओडिशा और सदर्न सुपर स्टार्स के बीच में मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह पर रहने वाली हैं।

Ravichandran Ashwin And Harbhajan Singh- India TV Hindi
रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह Image Source : PTI

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के जारी सीजन के तीसरे मुकाबले में कोणार्क सूर्या ओडिशा और सदर्न सुपर स्टार्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों ही टीमों का एलएलसी के इस सीजन में ये पहला मुकाबला होगा, जिसको लेकर उनके आगाज पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। अभी तक एलएलसी के इस सीजन में दो मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले मुकाबले में इंडिया कैप्टन्स की टीम ने 23 रनों से जीत हासिल की थी तो वहीं दूसरे मैच को इंडिया टाइगर्स की टीम 20 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही थी। ऐसे में तीसरे मैच में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली हैं।

अश्विन और हरभजन सिंह की टीम का होगा आमना-सामना

एलएलसी के तीसरे मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना जलवा दिखाया है वह इस मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे। इसमें सदर्न सुपर स्टार टीम की कप्तानी जहां हरभजन सिंह संभालेंगे तो वहीं कोणार्क सूर्या ओडिशा टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी को रविचंद्रन अश्विन संभालते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा अन्य बड़े खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें मार्टिन गुप्टिल, दिनेश कार्तिक, रॉस टेलर का नाम शामिल है।

कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला

कोणार्क सूर्या ओडिशा और सदर्न सुपर स्टार्स के बीच में ये मुकाबला कोयंबटूर के श्री रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसमें टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा तो वहीं मैच की शुरुआत शाम 7:30 पर होगी। इस मुकाबले को भारतीय फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह सोनी लिव ऐप के अलावा फैनकोड की ऐप पर भी होगी, जिसमें लॉगिन कर मैच का आनंद लिया जा सकता है।

दोनों टीमों का स्क्वाड

सदर्न सुपर स्टार - मार्टिन गुप्टिल, चिराग गांधी, सौरभ तिवारी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दिलशान मुनावीरा, आदिशा थिलंचना, हरभजन सिंह (कप्तान), हामिद हसन, सिद्धार्थ त्रिवेदी, सुदीप त्यागी, सरबजीत लड्डा, वकारुल्लाह इशाक।

कोणार्क सूर्या ओडिशा - रॉस टेलर, गुरकीरत सिंह मान, जर्मेन ब्लैकवुड, बेन डंक (विकेटकीपर), चंद्रपॉल हेमराज, मलिंदा पुष्पकुमारा, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), रयाद एमरिट, पीयूष चावला, विनय कुमार, मिगुएल कमिंस, जुनैद सिद्दीकी, ऋतुराज सिंह, अंकित राजपूत, अक्षय वखारे, विकास टोकस, जेसल कारिया, मोनू कुमार, केनार लुईस, लसिथ लक्षण।

ये भी पढ़ें

केकेआर से भी एसआरएच ने कुछ नहीं सीखा, बहुत भारी पड़ेगी काव्या मारन की ये चूक

कौन हैं 21 साल के James Coles? द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली, 4.8 करोड़ हुए खर्च

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल