1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Legends League Cricket: 'अब मेरा शरीर पहले जैसे...', सहवाग के फैंस को पसंद नहीं आएगा उनका ये बयान

Legends League Cricket: 'अब मेरा शरीर पहले जैसे...', सहवाग के फैंस को पसंद नहीं आएगा उनका ये बयान

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Sep 19, 2022 08:31 pm IST,  Updated : Sep 19, 2022 08:31 pm IST

Legends League Cricket: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में गुजरात जायंट्स टीम की कप्‍तानी कर रहे वीरेंद्र सहवाग ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने फैंस के लिए एक खास बात कही की।

Virender Sehwag- India TV Hindi
Virender Sehwag Image Source : GETTY

Highlights

  • वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान
  • फैंस के लिए कही ये बात
  • लीजेंड्स लीग में खेल रहे सहवाग

Legends League Cricket: 'मुल्‍तान के सुल्‍तान' नाम से मशहूर भारत के पूर्व विस्‍फोटक ओपनिंग बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि ‘लीजेंड्स क्रिकेट लीग’ के जरिए क्रिकेट के मैदान पर फिर से उतरने की उन्‍हें खुशी है और वह बल्‍लेबाजी के जरिए अपने फैंस का फिर से मनोरंजन करने की कोशिश करेंगे। इस लीग में अबतक सहवाग का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है और उनसे एक तगड़ी पारी का इंतजार उनके तमाम फैंस को है।

गुजरात की कप्तानी कर रहे हैं सहवाग  

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में गुजरात जायंट्स टीम की कप्‍तानी कर रहे सहवाग ने सोमवार को लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में मणिपाल टाइगर्स के साथ मुकाबले से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा 'एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर उतरने की खुशी है। कोशिश करुंगा कि फैंस का अपनी बल्लेबाजी के द्वारा फिर से मनोरंजन दूं। उम्‍मीद करता हूं कि हमारी टीम अच्‍छा खेले और ट्राफी जीते।' लंबे समय बाद क्रिकेट मैदान पर लौटने के लिए फिटनेस बनाए रखना कितना चुनौतीपूर्ण है। इस सवाल पर सहवाग ने कहा, 'हम लोग अब वैसे फिट नहीं हैं जैसे पहले भारतीय टीम के लिए खेलते वक्‍त थे। दिमाग बहुत अच्‍छी तरह काम कर रहा है मगर शरीर उस तरह काम नहीं करता।''

नहीं है पहले जैसी फिटनेस

सहवाग ने आगे कहा, ''यह उम्र की दिक्‍कत होती है, लेकिन महत्‍वपूर्ण बात यह है कि दूसरी टीमों में भी इसी उम्र के खिलाड़ी खेल रहे हैं, इसलिए मामला बराबरी का रहता है।'' टेस्‍ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्‍लेबाज सहवाग ने कहा,  ''इस उम्र में बल्‍लेबाजी करने में तो इतनी दिक्‍कत नहीं है जितनी गेंदबाजों को होती है, इसलिए दो सुपरसब खिलाड़ी खिलाने के नियम का इस्‍तेमाल करके हम इसे बेहतर ढंग से सम्‍भाल सकते हैं।'' 

अंडर-19 खिलाडियों के लिए भी कोई लीग शुरू करने की जरूरत के सवाल पर सहवाग ने कहा कि वह चाहते हैं कि बिल्कुल निचले स्तर से स्‍कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अच्‍छा हो, जहां से आप अच्‍छे खिलाड़ियों को तराश सकें जो अंडर-19, रणजी और फिर भारत के लिए खेल सकें।

Gujarat Giants
Image Source : PTIGujarat Giants

केविन ओ ब्रायन ने कही ये बात

गुजरात जायंट्स के आयरिश खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन ने इस अवसर पर कहा कि वह भारत आकर खुश हैं, क्योंकि यहां क्रिकेट एक जुनून है, इस टूर्नामेंट को लेकर गजब का उत्‍साह है। उन्‍होंने कहा कि वह सहवाग के साथ ओपनिंग करने का लुत्फ उठा रहे हैं। टीम के कोच वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि लीजेंड्स क्रिकेट लीग एक शानदार मंच है। गुजरात जायंट्स के कई खिलाड़ी जैसे सहवाग, क्रिस गेल और दिलशान वाकई जायंट्स हैं। टीम का मूल मंत्र यही है कि लोगों का मनोरंजन हो और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्‍ठ दें।

Gujarat Giants
Image Source : PTIGujarat Giants

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल