1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लंदन स्पिरिट ने लियाम लिविंगस्टन को बनाया कप्तान, कोचिंग स्टाफ में एंडी फ्लावर और दिनेश कार्तिक का नाम शामिल

लंदन स्पिरिट ने लियाम लिविंगस्टन को बनाया कप्तान, कोचिंग स्टाफ में एंडी फ्लावर और दिनेश कार्तिक का नाम शामिल

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jun 10, 2026 04:08 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 04:08 pm IST

इंग्लैंड में खेली जाने वाले 100 गेंदों के टूर्नामेंट द हंड्रेड के अगले सीजन की शुरुआत जुलाई महीने में होगी, जिसको लेकर लंदन स्पिरिट की टीम ने अपने नए कप्तान के साथ कोचिंग स्टाफ के नामों के का भी ऐलान कर दिया है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।

Liam Livingstone- India TV Hindi
लियाम लिविंगस्टन Image Source : AP

इंग्लैंड में पिछले कुछ सालों से क्रिकेट फॉर्मेट के नए प्रयोग के रूप में देखे जा रहे 100-100 गेंदों के टूर्नामेंट द हंड्रेड का आयोजन किया जाता है, जिसका आगामी सीजन 21 जुलाई से 16 अगस्त तक खेला जाएगा। द हंड्रेड के आगामी सीजन में जो एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा वह यह कि इंडियन प्रीमियर लीग में टीमों का मालिकाना हक रखने वाली कई फ्रेंचाइजियों के पास द हंड्रेड में भी टीमों के मालिकाना हक हैं। वहीं इसी बीच लंदन स्पिरिट जिन्होंने आगामी सीजन को लेकर अपने स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, उन्होंने नए कप्तान के नाम का भी ऐलान कर दिया है जो टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल किए जाने वाले लियाम लिविंगस्टन हैं। इसके अलावा लंदन स्पिरिट ने अपनी पुरुष टीम के साथ महिला टीम के भी कोचिंग स्टाफ की घोषणा कर दी है।

बर्मिंघम फोनिक्स टीम की कप्तानी संभाल चुके हैं लिविंगस्टन

द हंड्रेड में लियाम लिविंगस्टन की गिनती प्रमुख प्लेयर्स में की जाती है, जो इस टूर्नामेंट के शुरू होने से अब तक इसका हिस्सा हैं। लिविंगस्टन ने शुरुआती 5 सीजन बर्मिंघम फोनिक्स की तरफ से खेला है, जिसमें साल 2025 में वह इस टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी को भी संभाल चुके हैं। लंदन स्पिरिट ने आगामी सीजन को लेकर जो चार खिलाड़ी अपने साथ जोड़े उसमें लियाम लिविंगस्टन के अलावा जेमी ओवरटन, डेवाल्ड ब्रेविस और एडम जम्पा का नाम शामिल था। लिविंगस्टन अब तक द हंड्रेड में 36 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 996 रन बना चुके हैं, जिसमें वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। लिविंगस्टन ने कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने पर जहां अपनी खुशी को जाहिर किया तो वहीं उन्होंने कहा कि मैं इस टीम की जिम्मेदारी को संभालने के लिए काफी उत्सुक हूं और मुझे विश्वास है कि हम इतिहास रचने में कामयाब होंगे।

दिनेश कार्तिक संभालेंगे बल्लेबाजी कोच और मेंटर की जिम्मेदारी

लंदन स्पिरिट ने लियाम लिविंगस्टन को कप्तान बनाने के साथ कोचिंग स्टाफ में शामिल सदस्यों के नाम का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिसमें आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल में विजेता बनाने वाले एंडी फ्लावर जो हेड कोच की भूमिका संभाल रहे थे, वह इसी जिम्मेदारी को संभालते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा दिनेश कार्तिक के कंधों पर बल्लेबाजी कोच के साथ मेंटर की जिम्मेदारी रहने वाली है। इंग्लैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम स्वान को स्पिन गेंदबाजी कोच तो वहीं आंद्रे एडम्स तेज गेंदबाजी कोच जबकि रिचर्ड हालसाल को फील्डिंग और विकेटकीपिंग कोच बनाया गया है।

ये भी पढ़ें

ICC Women's T20 World Cup 2026: कितने बजे शुरू होंगे टी20 विश्व कप के मैच, तीनों वक्त नोट कर लीजिए

अलाना किंग से नेंसी पटेल तक, T20 वर्ल्ड कप में दिखेगा भारतीय मूल की स्टार प्लेयर्स का जलवा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल