1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LPL : कोलंबो स्टार्स ने गाले ग्लेडियेटर्स को 41 रनों से हराया

LPL : कोलंबो स्टार्स ने गाले ग्लेडियेटर्स को 41 रनों से हराया

 Edited By: IANS
 Published : Dec 13, 2021 03:33 pm IST,  Updated : Dec 13, 2021 03:33 pm IST

  लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाले ग्लेडियेटर्स की टीम के सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 39 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेलकर स्टार्स के गेंदबाज नवीन के ओवर में कैच थमा बैठे। 

Lanka premier league, LPL , Colombo, Galle Gladiators- India TV Hindi
Lanka premier league Image Source : TWITTER/@SLC

आर प्रेमदासा स्टेडियम में यहां खेले गए लंका प्रीमियर लीग 2021 के मैच में गाले ग्लेडियेटर्स के खिलाफ कोलंबो स्टार्स 41 रन से जीत हासिल करने में सफल रही। टीम के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के के साथ 57 गेंदों में 73 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाले ग्लेडियेटर्स की टीम के सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 39 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेलकर स्टार्स के गेंदबाज नवीन के ओवर में कैच थमा बैठे। 

यह भी पढ़ें- On This Day : श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे थे रोहित शर्मा, पूरी दुनिया में मचा दी थी सनसनी

नवीन ने 3.5 ओवर में तीन विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। जवाब में ग्लेडियेटर्स 16.5 ओवर में दस विकेट खोकर 121 रन ही बना पाई जिससे स्टार्स 41 रन से मैच जीत गया।

दो दिनों में उनकी लगातार दूसरी हार हुई। कुसल मेंडिस ने 39 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाए। लेकिन उन्हें गाले ग्लेडियेटर्स के शेष बल्लेबाजी क्रम से कोई समर्थन नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में कप्तानी मिलने के बाद रोहित शर्मा का विराट कोहली पर आया पहला बयान

सीकुगे प्रसन्ना, जिन्होंने 23 रन देकर 2 विकेट लिए और रवि रामपॉल ने 34 रन देकर 2 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल