1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में इंपैक्ट प्लेयर नियम से खुश नहीं LSG के एडम वोग्स, दे डाला बड़ा बयान

IPL में इंपैक्ट प्लेयर नियम से खुश नहीं LSG के एडम वोग्स, दे डाला बड़ा बयान

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 24, 2024 02:25 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 02:25 pm IST

लखनऊ सुपर जायंट्स के सलाहकार एडम वोग्स का मानना है कि इंपैक्ट प्लेयर नियम ने तो इस खेल का रोमांच बढ़ा दिया है, लेकिन उन्होंने इसका एक नुकसान भी बताया है।

adam voges- India TV Hindi
Adam Voges Image Source : IPL

IPL 2024 में इंपैक्ट प्लेयर नियमों के कारण हाई स्कोरिंग मैचों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस नियम के कारण टीम एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ खेल रही है और टीमों को ज्यादा तेजी से रन बनाने में काफी मदद मिल रही है। आईपीएल के मैच इस नियम के कारण काफी रोमांचक तो हो गए हैं, लेकिन इस दौरान ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भूमिका पर काफी असर पड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के सलाहकार एडम वोग्स ने इस नियम को लेकर चल रही बहस में शामिल होते हुए कहा कि उन्हें आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में पावर सर्ज जैसा नियम ज्यादा पसंद आता है जिसमें बल्लेबाजी टीम को पावरप्ले के 2 ओवर अभी भी बाद में इस्तेमाल कर सकती है।

क्या बोले वोग्स

इंपैक्ट प्लेयर रूल पिछले सीजन में शामिल किया गया था और इस सीजन में इसे लेकर काफी बहस चल रही है जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सहित काफी खिलाड़ी इसे आल राउंडरों के लिए नुकसानदायक करार कर चुके हैं। वोग्स भी इस बात से सहमत हैं और उन्होंने कहा कि यह नियम क्रिकेट को रोमांचक तो बना रहा है लेकिन इससे ऑलराउंडर खिलाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। इस ऑस्ट्रेलियाई ने मंगलवार रात चेन्नई सुपर किंग्स पर मिली छह विकेट की जीत के बाद कहा कि टूर्नामेंट में काफी बड़े स्कोर बन रहे हैं और टीम के लिए मजबूत बल्लेबाज सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर रहे हैं। निश्चित रूप से इससे क्रिकेट के रोमांच का स्तर बढ़ गया है लेकिन इससे मैच में ऑलराउंडर की भूमिका और उनका प्रभाव थोड़ा कम हो जाता है। ऑलराउंडर हमेशा टीम को संतुलन प्रदान करते हैं और शायद वे इंपैक्ट सब के साथ इतने महत्वपूर्ण नहीं रह गए हैं।

BBL का ये नियम उन्हें पसंद

आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में ‘पावर सर्ज’ के नियम से तुलना के बारे में पूछने पर वोग्स ने कहा कि इससे मुकाबला दिलचस्प हो जाता है और उन्हें यह नियम पसंद आता है। आईपीएल में जहां पारी के शुरू में छह ओवर का पावरप्ले होता है तो वहीं बीबीएल में चार ओवर का पावरप्ले होता है। ‘पावर सर्ज’ सर्कल के बाहर केवल दो फिल्डरों का दो ओवर का चरण होता है जिसे बल्लेबाजी टीम अपनी पारी के 11वें ओवर के बाद किसी भी समय मांगती है। उन्होंने कहा कि मुझे हमारे यहां पावर सर्ज का नियम पसंद आता है। इससे मैच थोड़ा दिलचस्प हो जाता है। लक्ष्य का पीछा करते हुए आपको कभी भी ऐसा नहीं लगता कि आप मैच से बाहर हो। लेकिन हमने इस दौरान काफी विकेट गिरते हुए भी देखे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल