1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs DC: IPL में किसका पलड़ा रहा है भारी, जानें लखनऊ-दिल्ली का हेड टू हेड रिकॉर्ड

LSG vs DC: IPL में किसका पलड़ा रहा है भारी, जानें लखनऊ-दिल्ली का हेड टू हेड रिकॉर्ड

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 21, 2025 04:16 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 04:16 pm IST

IPL 2025 के 40वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर होगी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

LSG vs DC- India TV Hindi
लखनऊ बनाम दिल्ली Image Source : INDIA TV

IPL 2025 के 40वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स यानी LSG और दिल्ली कैपिटल्स यानी DC का आमना-सामना होगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में लखनऊ की नजरें दिल्ली कैपिटल्स से पिछली हार का बदला चुकता करने पर लगी होंगी। इस सीजन जब दोनों टीमों के बीच विशाखापत्तनम में टक्कर हुई थी तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम 1 विकेट से बाजी मारने में सफल रही थी। सीजन के पहले ही मैच में मिली इस करीबी हार से लखनऊ की टीम को काफी धक्का लगा था। अब लखनऊ की टीम अपने घर में दिल्ली से हिसाब बराबर करना चाहेगी। 

पाइंट्स टेबल की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स 7 मैचों में 5 जीत के बाद दूसरे पायदान पर है। दिल्ली के 10 पाइंट हैं। वहीं, लखनऊ ने 8 मैचों में 5 जीत दर्ज की हैं। लखनऊ के भी 10 पाइंट हैं लेकिन नेट रन रेट के कारण वह 5वें पायदान पर है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टक्कर बराबर की रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों टीमों ने 3-3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 2 मैच अब तक खेले गए हैं। एक मुकाबला दिल्ली ने जीता जबकि एक मैच में लखनऊ ने बाजी मारी। अब दोनों टीमें इकाना में तीसरा मैच खेलने उतरेंगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच डिटेल्स

  • तारीख: 22 अप्रैल 2025
  • समय: 7:30 PM
  • टॉस: 7:00 PM
  • वेन्यू: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार 

स्क्वॉड

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, शमर जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, मयंक कुलकर्णी, अर्शीन यादव।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकांडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुशमंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल