LSG vs GT: आईपीएल 2025 का 27वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में खेला गया जिसे लखनऊ की टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनके कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से जहां 60 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं साईं सुदर्शन 56 रन बनाने में कामयाब रहे, वहीं इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज अपना प्रभाव दिखाने में कामयाब नहीं हो सका। लखनऊ के लिए गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं लखनऊ की टीम ने इस टारगेट को 19.3 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। वहीं लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी में एडन मारक्रम ने 58 और निकोलस पूरन ने 61 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पंत ने 21 और आयुष बदोनी ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किए।
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मैच का लाइव यहां देखें