1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका, 43 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए बडोनी

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका, 43 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए बडोनी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 23, 2026 06:36 pm IST,  Updated : May 23, 2026 08:07 pm IST

LSG vs PBKS Live Score: IPL 2026 का 68वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

LSG vs PBKS Live Score- India TV Hindi
LSG vs PBKS Image Source : PTI

LSG vs PBKS Live Score: IPL 2026 के 68वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। ये मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता है और उनके कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए लखनऊ की टीम ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। अर्जुन तेंदुलकर को इस मैच में खेलने का मौका मिला है। वहीं पंजाब के भी प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए हैं।

LSG vs PBKS: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शीन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान

पंजाब किंग्स के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, वहीं लखनऊ के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। वह इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का अंत करना चाहेंगे। वहीं अगर पंजाब किंग्स इस मैच में जीत दर्ज करती है तो उनके 15 पॉइंट्स होंगे और उनके पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका रहेगा लेकिन इसके लिए उन्हें मुंबई और राजस्थान के बीच होने वाले मैच के रिजल्ट पर निर्भर होना होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल