आईपीएल 2025 का 13वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 171 रन बनाए। वहीं पंजाब किंग्स ने 172 रनों के लक्ष्य को पीछा करते हुए इस मुकाबले को 2 विकेट के नुकसान पर 16.2 ओवर्स में जीत लिया है। इस मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ की तरफ से निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में 44, तो वहीं आयुष बडोनी ने 33 गेंदों में 41 रन बनाए। वहीं पंजाब के तरफ से प्रभसिमरन सिंह 69, श्रेयस अय्यर 46, और नेहल वढेरा ने 43 रनों की पारी खेली है। लखनऊ के तरफ से दिग्वेश सिंह राठी ने दो विकेट लिए।
यहां देखें लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के मैच का स्कोर