1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs RCB Head To Head: लखनऊ के सामने आरसीबी का रहा है पलड़ा भारी, अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड

LSG vs RCB Head To Head: लखनऊ के सामने आरसीबी का रहा है पलड़ा भारी, अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 06, 2026 08:37 pm IST,  Updated : May 06, 2026 08:37 pm IST

LSG vs RCB: आईपीएल 2026 सीजन में 50वां लीग मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेला जाएगा।

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru- India TV Hindi
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 50वें लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम का ये सीजन अब तक काफी खराब रहा है जिसमें उन्होंने 9 मैचों में खेलते हुए सिर्फ 2 मैचों को ही जीतने में कामयाब हो सके हैं और अंकतालिका में चार अंकों के साथ सबसे अंतिम पायदान पर हैं। ऐसे में उनके लिए अब यहां से प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाना काफी मुश्किल काम लग रहा है। दूसरी तरफ डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को लेकर बात की जाए तो उनका मौजूदा सीजन में मैदान पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है और उन्होंने अब तक 9 मैचों में से 6 को अपने नाम किया है। ऐसे में आरसीबी की नजरें इस मैच को अपने नाम करने के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी स्थिति को और भी मजबूत करने पर रहने वाली हैं।

आरसीबी का अब तक दिखा पलड़ा पूरी तरह से भारी

लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में ये आईपीएल 2026 सीजन में दूसरी बार मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले पिछले मैच को आरसीबी ने एकतरफा 5 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का पलड़ा पूरी तरह से भारी देखने को मिला है। लखनऊ सुपर जाएंट्स और आरसीबी के बीच आईपीएल में अब तक कुल 7 बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें से आरसीबी ने जहां 5 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं लखनऊ सिर्फ 2 मैच ही जीतने में कामयाब हो सकी है। इकाना स्टेडियम में अब तक दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं और इन दोनों ही मैचों को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है।

टारगेट का पीछा करने वाली टीम का पलड़ा दिखा है भारी

इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर पिछले सीजन की तरह इस बार भी बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल काम दिखा है, जिसमें अब तक इस सीजन यहां खेले गए चार मैचों में एकबार भी 200 या उससे अधिक का स्कोर बनते हुए देखने को नहीं मिला है। वहीं यहां पर टारगेट का पीछा करने वाले टीम ने इस सीजन जहां 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं तो वहीं एक मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतने में सफल रही है, जबकि एक मैच का परिणाम सुपर ओवर में जाकर निकला।

ये भी पढ़ें

IPL Final मैच की मेजबानी छिनने पर KSCA हुआ खफा, कहा - हमें नहीं दी गई कोई जानकारी

IPL 2026 Final: कहां खेला जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर के वेन्यू भी हुए तय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल