LSG vs DC: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में 141 रनों पर सिमट गई। लखनऊ के लिए अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। वहीं, सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 35 रनों का योगदान दिया। दिल्ली के लिए टी नटराजन और लुंगी एंगिडी ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप यादव को 2 सफलता मिली जबकि कप्तान अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला। लखनऊ के स्कोर के जवाब में दिल्ली ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर 4 विकेट खोकर 142 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिख नॉर्खिया, प्रिंस यादव।