1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज हुआ दौरे से बाहर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज हुआ दौरे से बाहर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 25, 2026 07:27 pm IST,  Updated : Jul 25, 2026 07:27 pm IST

बांग्लादेश की टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है।

Nahid Rana- India TV Hindi
नाहिद राणा Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले बांग्लादेश की टेस्ट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी स्टार तेज गेंदबाज नाहिद राणा चोट के कारण दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। नाहिद राणा बांग्लादेश के इन फॉर्म तेज गेंदबाज हैं और हाल के दिनों में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके बाहर होने से टीम को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही इस सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

नाहिद राणा जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान हुए थे चोटिल

हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टी20 मैच के दौरान नाहिद राणा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। मेडिकल स्कैन के बाद डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें ठीक होने में लगभग 6 से 8 हफ्ते का समय लगेगा, जिसके कारण वे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि टीम के दो और मुख्य खिलाड़ी लिटन दास और तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे।

लिटन दास और शोरिफुल इस्लाम भी हो सकते हैं पहले मैच से बाहर

लिटन दास अपनी चोट का इलाज कराने सिंगापुर गए थे, जहां उनका स्पेशल ट्रीटमेंट हुआ है। वे 28 जुलाई से हल्की रनिंग और ट्रेनिंग शुरू करेंगे और 13 अगस्त के करीब उनका फिटनेस टेस्ट होगा। अगर सब ठीक रहा तो वे दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। वहीं, शोरिफुल इस्लाम को जिम्बाब्वे दौरे पर हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। वे 29 जुलाई से फिर से नेट्स में हल्की गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे और 12 अगस्त को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

WTC पॉइंट्स टेबल में कहां हैं बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीमें

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला 13 से 17 अगस्त के बीच डार्विन में होगा, जबकि दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 22 से 26 अगस्त तक मैके में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया इस वक्त पहले नंबर पर है। वहीं बांग्लादेश की टीम चौथे पायदान पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया ने दूसरे टी20 के लिए प्लेइंग XI में किया बदलाव, 27 साल के प्लेयर को मिला डेब्यू करने का मौका

वैभव सूर्यवंशी का जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में कैसा रहा प्रदर्शन? 222 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल