1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने दूसरे टी20 के लिए प्लेइंग XI में किया बदलाव, 27 साल के प्लेयर को मिला डेब्यू करने का मौका

टीम इंडिया ने दूसरे टी20 के लिए प्लेइंग XI में किया बदलाव, 27 साल के प्लेयर को मिला डेब्यू करने का मौका

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 25, 2026 04:30 pm IST,  Updated : Jul 25, 2026 04:42 pm IST

जिम्बाब्वे और भारत के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया है।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AFP

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया है। तेज गेंदबाज अशोक शर्मा जिन्होंने पिछले टी20 में अच्छी गेंदबाजी की थी वो इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह यश ठाकुर को डेब्यू करने का मौका मिला है। 27 साल के तेज गेंदबाज यश आज अपना T20I डेब्यू कर रहे हैं।

टॉस के वक्त टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसको लेकर कहा कि आज के मैच के लिए हमने टीम में एक बदलाव किया है। अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को मौका मिला है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि अशोक शर्मा को क्यों इस मैच से बाहर किया गया है। पिछले मैच में अशोक शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन वहां उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। उस मैच में उन्होंने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 29 रन खर्च किए थे।

श्रेयस अय्यर ने पिच को लेकर क्या कहा?

श्रेयस अय्यर ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते, तो पहले बल्लेबाजी ही चुनते। पिच के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस मैच की पिच पिछले मैच से थोड़ी अलग लग रही है और यह पहले मुकाबले जैसी धीमी नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार एक समान उछाल के साथ गेंद बल्ले पर आएगी, बाकी यह तो खेल शुरू होने पर ही पता चलेगा।

पिछले मुकाबले में बड़ी जीत के बाद युवा खिलाड़ियों को मिली सीख पर उन्होंने कहा कि सभी को बस आज के मैच पर ध्यान देने को कहा गया है, ताकि कोई भी ढील न बरते। अक्सर बड़ी जीत के बाद खिलाड़ी बेफिक्र हो जाते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि खेल का आनंद भी लिया जाए और अपना पूरा जोर भी लगाया जाए। टीम में हुनर की कोई कमी नहीं है। अगर सही सोच के साथ खेलेंगे तो नतीजे अपने आप अच्छे मिलेंगे।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया का क्या है फ्यूचर प्लान, कार्यवाहक बॉलिंग कोच ने किया खुलासा

टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर से तय होंगी अफगानिस्तान-भारत सीरीज की तारीखें, सितंबर में खेले जाने हैं मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल