1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 6,6,6,6,0,6; अमेरिकी टी20 लीग में आया स्टोइनिस का तूफान, 33 साल के गेंदबाज ने लिया 5 विकेट हॉल

6,6,6,6,0,6; अमेरिकी टी20 लीग में आया स्टोइनिस का तूफान, 33 साल के गेंदबाज ने लिया 5 विकेट हॉल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 26, 2026 12:12 pm IST,  Updated : Jun 26, 2026 12:12 pm IST

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले मार्कस स्टोइनिस इस वक्त मेजर लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह सिएटल ओर्कास की टीम का हिस्सा हैं।

Marcus Stoinis- India TV Hindi
मार्कस स्टोइनिस Image Source : AP

अमेरिका में इन दिनों मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जा रहे हैं। जारी सीजन का 9वां मैच सिएटल ओर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला गया। इस मैच में सिएटल ओर्कास के लिए खेलते हुए शिमरन हेटमायर और मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और टीम को जीत में अहम भूमिका निभाई। स्टोइनिस ने इस मुकाबले में एक ओवर में पांच छक्के लगाए। इस मैच में सिएटल ओर्कास के गेंदबाज जसदीप ने शानदार बॉलिंग करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।

हेटमायर ने खेली नाबाद 79 रनों की पारी

इस मैच में वाशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिएटल ओर्कास को काफी अच्छा स्टार्ट मिला। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने 20 बॉल पर 37 रन बनाए। मैथ्यू ब्रिट्ज्के ने 23 गेंद में 32 रन बनाए। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के आउट होने के बाद शिमरन हेटमायर और मार्कस स्टोइनिस ने पारी संभाला। हेटमायर 33 बॉल पर 2 चौके और 9 छक्के की मदद से 79 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 239.39 का रहा।

स्टोइनिस ने 6 छक्के की मदद से ठोके 42 रन

मार्कस स्टोइनिस की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 42 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के लगाए। इसमें से 5 छक्के उन्होंने एक ही ओवर में लगाए थे। स्टोइनिस का स्ट्राइक रेट इस पारी में 262.50 का रहा। स्टोइनिस और हेटमायर की इस तूफानी पारी के बदौलत सिएटल की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाने में कामयाब रही।

सिएटल के लिए जसदीप सिंह ने झटके 5 विकेट

बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी वाशिंगटन फ्रीडम की टीम के बल्लेबाज जसदीप सिंह की धारदार गेंदबाजी के सामने घुटने टेकते हुए नजर आए। वाशिंगटन की टीम इस मुकाबले में 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 16.2 ओवर में 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सिएटल की तरफ से जसदीप सिंह ने 4 ओवर में 24 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। जसदीप एमएलसी में पांच विकेट हॉल लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। वहीं कैमरून ग्रीन को इस मैच में दो विकेट मिले। सिएटल की टीम पॉइंट्स टेबल में दो जीत और 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में क्या है रुकावट, आसान नहीं है श्रेयस अय्यर के लिए आखिरी फैसला

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार? कोच के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल