1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN के पहले ही मैच ने बिगाड़ दिया इन दो IPL टीमों का खेल, एक झटके में इतने करोड़ का नुकसान

IND vs BAN के पहले ही मैच ने बिगाड़ दिया इन दो IPL टीमों का खेल, एक झटके में इतने करोड़ का नुकसान

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 06, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Oct 06, 2024 07:48 pm IST

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से दो खिलाड़ियों ने डेब्यू कर लिया है। जिसके कारण दो टीमों को बड़ा नुकसान हुआ है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : PTI

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ग्वालियर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इन दोनों खिलाड़ियों की किस्मत बदल गई है। आईपीएल 2024 के दौरान इन दोनों ही खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। यह दोनों खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि नितीश रेड्डी और मयंक यादव हैं। नितीश रेड्डी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और मयंक यादव लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं।

IPL से पहले बड़ा नुकसान

मंयक यादव और नितीश रेड्डी के डेब्यू के कारण आईपीएल में उनकी टीमों को बड़ा नुकसान हुआ है। दरअसल इन दोनों के डेब्यू होने के कारण अब लखनऊ सुपर जायंट्स अगर मयंक यादव और सनराइजर्स हैदराबाद अगर नितीश रेड्डी को आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले रिटेन करना चाहती हैं तो, उन्हें इन दोनों खिलाड़ियों को इंटरनेशनल प्लेयर के रूप में रिटेन करना होगा। जिसके लिए उन्हें कम से कम 7 करोड़ रुपए तो देने ही होंगे। अगर इन दोनों खिलाड़ियों को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में अगर रिटेन किया जाता तो उनकी टीम उन्हें कम से कम 4 करोड़ में रिटेन कर सकती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।

दोनों खिलाड़ी दमदार

टी20 क्रिकेट में नितीश रेड्डी और मयंक यादव का रिकॉर्ड काफी कमाल का रहा है। नितीश रेड्डी के टी20 करियर पर एक नजर डालें तो उन्होंने 15 पारियों में 30.38 की औसत और 128.24 की स्ट्राइक रेट से 395 रन बनाए हैं। नितीश रेड्डी थोड़ी बहुत गेंदबाजी भी कर लेते हैं। दूसरी ओर तेज गेंदबाजी के माहिर खिलाड़ी मयंक यादव के बारे में बात करें तो उन्होंने 14 टी20 मैचों में 19 विकेट झटके हैं। इसके अलावा वह लगातार 145+ की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा मयंक यादव ने आईपीएल में 150+ की गति से भी गेंदबाजी की थी। ऐसे में फैंस को इन दोनों खिलाड़ियों से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup 2024 Points Table: टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जीत के बाद बदली अंक तालिका, कहां पहुंचा भारत

इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया संजू सैमसन का रिकॉर्ड, क्यों खास हैं ये 86 टी20 मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल