1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आई बुरी खबर, अगले 2 मैचों से बाहर हो सकते हैं मयंक यादव, CEO ने दिया अपडेट

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आई बुरी खबर, अगले 2 मैचों से बाहर हो सकते हैं मयंक यादव, CEO ने दिया अपडेट

 Written By: Govind Singh
 Published : Apr 09, 2024 12:17 am IST,  Updated : Apr 09, 2024 02:52 am IST

लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल 2024 के दो मैचों से बाहर हो सकते हैं। वह चोटिल हैं और अगले एक हफ्ते तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे।

Mayank Yadav- India TV Hindi
Mayank Yadav Image Source : IPL

Mayank Yadav LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ और 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेलना है। अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव का अगले दो मैचों में खेलना मुश्किल नजर रहा है। उनकी हेल्थ पर लखनऊ की टीम के सीईओ विनोद बिष्ट ने बड़ा अपडेट दिया है। 

CEO ने दिया ये अपडेट

एलएसजी के सीईओ विनोद बिष्ट ने जारी बयान में कहा कि मयंक यादव को पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हुआ और एहतियात के तौर पर हम अगले हफ्ते तक उसके वर्कलोड को मैनेज करेंगे। वह डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे। हमें उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही मैदान पर देखेंगे। बिष्ट के बयान का मतलब यह है कि मयंक ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलएसजी के इस हफ्ते (14 अप्रैल) में होने वाले मैच से भी बाहर रह सकते हैं। तेज गेंदबाजों के पेट के निचले हिस्से की चोटों को ठीक होने में अधिक समय लगता है ऐसे में देखना होगा कि वह कब तक मैदान पर वापसी करते हैं। 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में हुए चोटिल

मयंक यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी करने उतरे लेकिन टीम के फिजियो के साथ मैदान से बाहर जाने से पहले वह अपने ओवर में केवल दो बार 140 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से गेंदबाजी कर पाए। उन्होंने अपने इस ओवर में 13 रन दिए। वह इसी चोट के कारण वह दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान भी बेंच पर ही बैठे रहे। 

IPL 2024 में दिखाया दम

मयंक अपने करियर में टखने और हैमस्ट्रिंग की चोटों से जूझते रहे थे। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सीजन में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर प्रभावित किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने दूसरे आईपीएल मैच में इस गेंदबाज ने 14 रन देकर तीन विकेट झटके थे जिसमें उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इस आईपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। उन्होंने अभी तक तीन मैचों में छह विकेट चटकाए हैं। वह आईपीएल के शुरुआती दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले पहले प्लेयर हैं। 

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल