1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs GG: धमाकेदार अंदाज में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराया, 143 रनों से जीता पहला मैच

MI vs GG: धमाकेदार अंदाज में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराया, 143 रनों से जीता पहला मैच

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Mar 04, 2023 11:36 pm IST,  Updated : Mar 05, 2023 06:16 am IST

MI vs GG: महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच को मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया। उन्होंने गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हरा दिया।

Mumbai Indians- India TV Hindi
Mumbai Indians Image Source : PTI

MI vs GG: महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मैच में एकतरफा जीत हासिल करने वाली मुंबई इंडियंस की ओर से हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतक लगाया। इस मैच में गुजरात की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना डाले। जवाब में गुजरात की टीम सिर्फ 64 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। मुंबई की जीत में हरमनप्रीत कौर का अहम योगदान रहा। हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में 216.67 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 30 गेंदों पर 65 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 14 चौके भी जड़े। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

कैसी रही MI की पारी

WPL 2023 के पहले मैच में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही टीम ने 15 रन के ही स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया। वहीं 10 ओवर तक टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए थे। इसके बाद मैदान पर हरमनप्रीत कौर नाम का एक तूफान आया। जिसने गुजराज जायंट्स से सभी गेंदबाजों को जमकर धोया। उनकी इस पारी के बाद मुंबई की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना डालें। मुंबई की और से हरमनप्रीत कौर के अलावा हेली मैथ्यूज ने 47 और अमीलिया कर ने 45 रनों की पारी खेली।

MI के गेंदबाजों ने भी किया कमाल

मुंबई इंडियंस की टीम ने मैच के शुरुआत से ही गुजरात जायंट्स पर अपना दबदबा बनाए रखा। मैच की दूसरी पारी में सिर्फ दो बल्लेबाजों को छोड़कर गुजरात का कोई बल्लेबाज 10 रन से ज्यादा स्कोर नहीं कर सका। टीम की चार बल्लेबाज डक पर ही पवेलियन लौट गई और अंत में गुजरात की टीम 64 रन ही बना सकी। मैच में हार के अलावा गुजरात की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम की कप्तान बेथ मूनी इंजरी के कारण मैदान से बाहर चली गई। जिसके बाद वह मैदान पर लौट कर दोबारा नहीं आईं। मुंबई की ओर से सैका इशाक ने 4 विकेट लिए।

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेले गए इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने अपनी पारी से इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर ने इस मैच अर्धशतक लगाते ही एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह महिला प्रीमियर लीग में अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में 216.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी इस पारी ने इतिहास के पन्नों पर उनका नाम दर्ज कर दिया। इस पारी के दौरान उन्होंने स्टेडियम के हर कोने में शॉट लगाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल