1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs GT: वानखेड़े में पहली बार मुंबई के खिलाफ उतरेगी हार्दिक की सेना, जानें किसका पलड़ा है भारी

MI vs GT: वानखेड़े में पहली बार मुंबई के खिलाफ उतरेगी हार्दिक की सेना, जानें किसका पलड़ा है भारी

 Written By: Govind Singh
 Published : May 12, 2023 12:37 pm IST,  Updated : May 12, 2023 12:37 pm IST

MI vs GT: IPL 2023 का 57वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइंटस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

MI vs RR- India TV Hindi
MI vs RR Image Source : IPLT20.COM

MI vs GT: IPL 2023 का 57वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइंटस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में जाने के लिए ये मैच बहुत ही अहम है। अगर मुंबई की टीम ये मैच जीत लेती है, तो उसके लिए आगे की राह आसान हो जाएगी। 

ऐसी हो सकती है पिच रिपोर्ट 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां पर बल्लेबाजों को खूब मदद मिलती है। इस वजह से फैंस को हाईस्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन ओस फैक्टर यहां पर अहम भूमिका निभा सकता है। इसी वजह से बाद में गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। मुंबई ने यहां पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाकर मैच जीता था। पिछले पांच मैचों में यहां का औसत स्कोर 193 रहा है। टॉस जीतने वाली टीम यहां गेंदबाजी करना पसंद करेगी, क्योंकि बाद में पिच धीमी हो जाती है और बल्लेबाजों को मदद करती है। 

दोनों टीमों के बीच हुए 2 मुकाबले 

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अभी तक दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 1 में मुंबई और 1 मैच में गुजरात की टीम ने जीत हासिल कर है। दोनों ही टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है। जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। ऐसे में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। गुजरात ने साल 2022 में हार्दिक की कप्तानी में खिताब जीता था। वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। 

IPL 2023 में किया ऐसा प्रदर्शन 

IPL 2023 में गुजरात टाइटंस ने अभी तक 11 मैचों में 8 मुकाबले जीते हैं और तीन में जीत दर्ज की है। उसका रेट रन रेट प्लस 0.951 है। वह प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर मौजूद है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 11 मुकाबले खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की है। वहीं, 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई की टीम प्वॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल