1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs KKR: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में होगा मुंबई और केकेआर की भिड़ंत, जाने कब-कहां पर देखें Live Streaming

MI vs KKR: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में होगा मुंबई और केकेआर की भिड़ंत, जाने कब-कहां पर देखें Live Streaming

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Mar 28, 2026 09:15 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 09:15 pm IST

MI vs KKR: आईपीएल 2026 सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें इस मैच में सीजन का आगाज जीत के साथ करने पर रहने वाली हैं।

MI vs KKR- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स Image Source : AP

आईपीएल 2026 सीजन का आगाज हो गया है, जिसमें अब दूसरा मैच जो रविवार 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अब तक आईपीएल की ट्रॉफी को 5 बार अपने नाम कर चुकी है, लेकिन पिछले 2 सीजन उनके लिए बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहे। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बात की जाए जो अब तक तीन बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही है, उनके लिए पिछला सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था। ऐसे में अब दोनों टीमों की नजरें सीजन के पहले मैच में जीत के साथ आगाज करने पर रहने वाली हैं।

कब और कहां खेला जाएगा MI vs KKR मुकाबला

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में होने वाला आईपीएल 2026 सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई टीम के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर मुंबई इंडियंस का अब तक साफतौर पर दबदबा देखने को मिला है, जिसमें उनका केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो वह काफी शानदार है। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ आईपीएल में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह 10 मैचों को जीतने में कामयाब रहे हैं, जबकि सिर्फ 2 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें MI vs KKR मैच

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट को लेकर बात की जाए तो इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर होगी, जिसमें टॉस शाम 7 बजे होगा। फैंस इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर देख सकते हैं तो वहीं मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी, जहां पर लॉगिन कर इस मुकाबले का लुत्फ फैंस उठा सकते हैं।

वानखेड़े की पिच पर किसका दिखेगा जलवा

इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच माना जाता है, जहां पर दूसरी पारी के दौरान ओस की भूमिका भी काफी अहम हो जाती है। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर्स में मदद मिलती है, लेकिन इसके बावजूद स्टेडियम की बाउंड्री अधिक बड़ी नहीं होने की वजह बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना काफी आसान होता है। ऐसे में हम इस मैच में भी बड़ा स्कोर बनते हुए देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

RCB vs SRH: पहले मुकाबले में काली पट्टी पहनकर उतरी आरसीबी की टीम, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

मिचेल स्टार्क IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं, अब पोस्ट कर तोड़ी चुप्पी; ट्रोलर्स पर भी साधा निशाना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल